कोलकाता 12 नवंबर (आरएनएस)। महानगर के भारत सभा हाल में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) की राष्ट्रीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता, राज्य प्रतिनिधि और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने बैठक में संगठनात्मक विकास, जिला-स्तरीय गतिविधियों की समीक्षा और पश्चिम बंगाल तथा पूरे देश में बीजेएमसी की उपस्थिति को लेकर अपनी बात कही। बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. विश्वप्रिय रॉय चौधरी,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अंग्रेज सिंह वारवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली सहित अध्यक्ष पश्चिम बंगाल सुकुमार दास, राज्य महासचिव प्रसेनजीत कर,तपन दास,दक्षिण कोलकाता जिल अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के अलावा, पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से सभी जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों और सक्रिय सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने अनुभव, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। बैठक सभा में उपरोक्त नेताओं ने सामूहिक रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय जनता मज़दूर प्रकोष्ठ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है – एक राष्ट्रीय मंच जो संगठित या असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत प्रत्येक मज़दूर के लिए उचित वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थितियाँ और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

