रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद मोबाइल पर वर्चुअल शादी और फिर उसके बाद ऑनलाइन सुहागरात मनाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.04.2022 को दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली एक की 17 वर्षीय नाबालिक पीडि़ता ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2021 में उसे एक अंजान व्यक्ति के द्वारा मोबाइल से फ ोन किया गया था, जिसके द्वारा पीडि़त प्रार्थिया को बोला गया कि उसका नाम कुंदन राज है, व पटना बिहार में रहता है,वह उसकी सोशल मीडिया में डीपी को देखकर उसे पसंद करने लगा है, व दोस्ती करना चाहता है,पीडि़त प्रार्थिया के मना करने के बावजूद वह, प्रार्थीया को जबरन फ ोन करता रहता था, फिर उसके द्वारा एक दिन अपने हाथ का नश कटा हुआ फ ोटो, वाट्सअप के माध्यम से, प्रार्थिया को भेजा गया, जिससे प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज के झांसे में आ गई, और वे दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने लगे, इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के द्वारा, प्यार व शादी का झांसा देते हुए, मोबाइल पर ही पीडि़त प्रार्थिया से शादी कर लिया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से सुहागरात मनाने के नाम पर प्रार्थिया को बरगलाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया गया। और उसके बाद आरोपी कुंदन राज के द्वारा बार-बार, वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील वीडियो बनाने की मांग करने लगा। जिसपर पीडि़ता द्वारा परेशान होकर मना किया गया। जिस पर आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया को यह कहकर ब्लैकमेल किया जाने लगा, कि अगर वह और अश्लील वीडियो बनाने से मना करेगी तो वह उसका पुराना अश्लील वीडियो, जिसे कि उसने पहले ही सेव करके रख लिया था, उसे वह वायरल कर देगा, जिस पर प्रार्थिया अपनी अश्लील वीडियो वायरल हो जाने के डर से, आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई, और वो जैसा बोलता था, वैसा ही करने लगी, इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया से अजीब मांग की गई कि चूंकि वहदूर में रहता है, अत: अपने एक दोस्त को, सुहाग रात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने,प्रार्थिया के पास भेज रहा है, वह उसके साथ अश्लील कार्य करते हुए, वीडियो के द्वारा देखना चाहता है,, चूंकि आरोपी कुंदन राज के पास, पीडि़त प्रार्थिया के घरवालों, सहेलियों का भी मोबाइल नंबर था, अत: उसकी बात नहीं मानने पर, पीडि़त प्रार्थिया के सभी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया गया, प्रार्थिया भयभीत होकर, आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई, इसी दौरान अक्टूबर 2021 में प्रार्थिया के पास आरोपी कुंदन राज के द्वारा भेजा गया, एक व्यक्ति आया, व अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही रहने वाला बताया, उसके द्वारा पीडि़त प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसको वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी कुंदन राज भी देख रहा था। आरोपी कुंदन राज के द्वारा, और भी ऐसे वीडियो बनाने की मांग की जा रही थी, प्रार्थिया के मना करने पर, आरोपी कुंदन राज ने अश्लील वीडियो को, पीडि़त प्रार्थिया की बड़ी बहन के पास भेज दिया। पहले तो पीडि़ता लोक लाज के भय से चुप थी फिर अंतत: हिम्मत कर, अपनी दीदी के थाना दुलदुला आकर मामले के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल आरोपी कुंदन राज व उसके साथी के विरुद्ध थाना दुलदुला में भादवि की धारा 294,506,354(क) (ग),376,(2) (ठ्ठ),509(ब) व 4,6,12 पॉस्को एक्ट तथा आई टी एक्ट की धारा 67(ड्ढ) के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में ही आरोपी कुन्दन राज को पटना बिहार से हिरासत में लेकर, विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उसके कब्जे से मोबाइल फ ोन को भी जप्त कर लिया गया था। पूछताछ पर पुलिस के द्वारा आरोपी कुन्दन राज की निशान देही पर, दूसरे व्यक्ति, जिसने की पीडि़त प्रार्थिया से दुष्कर्म किया था, उसे भी चिन्हित कर लिया था, जिसका नाम दिलीप चौहान था व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही निवासी था, दिलीप चौहान के द्वारा पीडि़त प्रार्थिया को अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया गया है। आरोपी दिलीप चौहान, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह इतना शातिर था कि बार बार अपने ठिकानों को बदलता रहता था। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकडऩे हेतु, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी गोआ में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम गठित कर, आरोपी दिलीप चौहान की पातासाजी हेतु, गोवा रवाना की गई थी, जहां भी आरोपी दिलीप चौहान, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस उसे लगातार ट्रेस कर रही थी, अंतत: कुनकुरी क्षेत्र से पुलिस को फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकडऩे में सफलता मिली। पुलिस के द्वारा, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष, पीडि़त प्रार्थिया से आरोपी दिलीप चौहान की पहचान की कार्यवाही की गई, पीडि़त प्रार्थिया ने दिलीप चौहान को पहचान लिया। पूछताछ पर आरोपी दिलीप चौहान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
लोकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

