लखनऊ 12 नवंबर (आरएनएस)। गुजरात के केवडिय़ा स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘भारत पर्व 2025Ó के दौरान बुधवार को ‘उत्तर प्रदेश दिवसÓ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ की भावना और ‘देखो अपना देशÓ पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत पर्व केवल संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि एकता, गौरव और पहचान का प्रतीक है। यह कलाकारों के लिए देश के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का गौरवपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में देश में शीर्ष स्थान पर है। वर्ष 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में ही एक अरब से अधिक पर्यटक प्रदेश में आए हैं, जो राज्य सरकार की योजनाओं और पर्यटन विभाग के प्रयासों का परिणाम है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर का भ्रमण किया।सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी प्रभावशाली भागीदारी से देशभर का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की लोक-संस्कृति, संगीत, कन्नौज के इत्र की सुगंध और पारंपरिक व्यंजनों का मनमोहक संगम देखने को मिल रहा है।उत्तर प्रदेश पर्यटन के पवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सचित्र जानकारी प्रदर्शित की गई है। हस्तशिल्प स्टॉल, फूड कोर्ट, कठपुतली शो, स्टूडियो किचेन और थीम पवेलियन ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। शाम होते ही परिसर का मुख्य मंच उत्तर प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। राज्य से पहुंचे 12 विधाओं के 72 कलाकारों ने शहनाई, शंख, डमरू, कथक, मयूर और राई जैसे पारंपरिक एवं शास्त्रीय कला रूपों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री जयवीर सिंह ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, तथा गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पर्यटन झलकियों की सराहना की।जयवीर सिंह ने बताया कि भारत पर्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव को प्रस्तुत कर रहा है। पवेलियन में अयोध्या के श्रीराम मंदिर, वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बौद्ध सर्किट, स्पिरिचुअल ट्रायंगल, दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव जैसे प्रमुख आयोजनों की झलक दिखाई जा रही है। साथ ही ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

