रायपुर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम की पुन: शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत आम लोग अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रख सकेंगे।
यह कार्यक्रम 13 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनता की परेशानियों का समाधान बिना किसी देरी के, सीधे शीर्ष स्तर पर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण किया जाए। आवश्यकता पडऩे पर अधिकारी मौके पर जाकर जांच भी करें ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। जनदर्शन कार्यक्रम उन नागरिकों के लिए विशेष अवसर साबित होगा जो अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने में कठिनाई महसूस करते हैं या जिनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। यह पहल न केवल पारदर्शी शासन की दिशा में कदम है, बल्कि मुख्यमंत्री के जनहित और जनसंपर्क के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

