सुलतानपुर 13 नवंबर (आरएनएस)। चौकी प्रभारी घंटाघर उनि शिवानंद यादव दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी में तैनात थे, इसी दौरान 07 अक्टूबर 2025 को सर्वेश सिंह नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो और खबर वायरल की गई, जिसे झूठा रूप से सुलतानपुर शहर का बताया गया।
जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो इंटरनेट से डाउनलोड कर जानबूझकर साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक शांति भंग करने की नीयत से पोस्ट किया गया था। वीडियो में महिलाओं व नाबालिग बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री थी, जिससे जनमानस में भय व आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस और एलआईयू की तत्परता से स्थिति नियंत्रित रही और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस के अनुसार, सर्वेश सिंह व सहयोगियों ने बिना सत्यापन फर्जी खबर फैलाकर सनसनी पैदा की। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 353(2), 296, 318, आईटी एक्ट 67। तथा पास्को एक्ट की धारा 11/12 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

