बिलासपुर, 11 जुलाईं (आरएनएस)। बिलासपुर पुलिस ने नागरिक संगठनों के सहयोग से तखतपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से –मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम– आयोजित किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक -रजनेश सिंह- के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम बिलासपुर पुलिस के –चेतना अभियान- के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, मोबाइल की लत और अन्य सामाजिक विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में -कलेक्टर संजय अग्रवाल (आईएएस)- और विशिष्ट अतिथि -डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस)- मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) -मधुलिका सिंह-, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) -रामगोपाल करियारे- तथा नगर पालिका परिषद तखतपुर की अध्यक्ष -डा-. पूजा मक्कड़- भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कलेक्टर -संजय अग्रवाल- ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों से स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
वहीं डीआईजी-एसएसपी -रजनेश सिंह- ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग और निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मासिक धर्म को महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए इससे जुड़े मिथकों को दूर करने और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। साथ ही छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा अपराधों से सुरक्षा के लिए बिलासपुर पुलिस के –चेतना- अभियान- के सभी प्रमुख आयामों की जानकारी भी दी गई।
०




