Login
Author: tarun sardar
रायगढ़,08 जनवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला। मामला रायगढ़-जशपुर मार्ग से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
रांची,08 जनवरी। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया है. मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूरमा ने फाइनल में जगह बना चुकी श्राची बंगाल टाइगर्स को कड़े संघर्ष में 3-2 से पराजित किया. हालांकि यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से औपचारिक था, क्योंकि सूरमा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और टाइगर्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, इसके बावजूद दोनों टीमों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ खेल दिखाया. मैच का फैसला अंतिम…
नईदिल्ली,08 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवें दिन 161 रनों का लक्ष्य हासिल करके पांच विकेट से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ, उन्होंने एशेज सीरीज 2025-26 को 4-1 अपने नाम कर लिया. मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहली पारी में 163 और दूसरी पारी में 29 रनों का योगदान दिया था. जबकि पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मिशेल स्टॉर्क को प्लेयर ऑफ दि सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 17 की औसत से कुल 31…
नईदिल्ली,08 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद फरवरी में टी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए चिंताजनक खबर है। दरअसल, भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की ‘टेस्टिकुलर टॉर्शन’ की सर्जरी हुई है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं रिपोर्ट के मुताबिक, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद के आखिरी लीग स्टेज मैच से एक दिन पहले, 7…
नईदिल्ली,08 जनवरी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के आखिरी टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार मिली। कंगारू टीम को 161 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पूरी सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा। इस बीच सीरीज में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 62.90 की औसत के साथ…
नईदिल्ली,08 जनवरी। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गोवा क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में बेहतरीन शतक (134*) लगाया। यह उनके मौजूदा सीजन में दूसरा शतक और लिस्ट-ए करियर में 20वां शतक रहा। इस बीच उन्होंने अपने लिस्ट-ए क्रिकेट करियर में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार किया। उनकी पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/7 का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। जब महाराष्ट्र ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब गायकवाड़ क्रीज पर आए। जयपुर के डॉक्टर…
नईदिल्ली,08 जनवरी। एशेज सीरीज 2025-26 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 4-1 से जीता। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर अच्छी चुनौती देने में नाकाम रही। मेजबान टीम की इस सीरीज जीत में मिचेल स्टार्क की अहम भूमिका रही। उन्होंने 31 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस बीच 2000 के बाद से एक एशेज सीरीज में 30+ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं। पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने एशेज 2001 में सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 16.93 की…
