Author: tarun sardar

नईदिल्ली,06 दिसंबर। दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स को खरीदने की घोषणा की है, जिसमें इसके फिल्म स्टूडियो, टीवी स्टूडियो और एचबीओ मैक्स जैसी बड़ी सेवाएं शामिल हैं। यह सौदा कुल 82.7 अरब डॉलर (लगभग 7,430 अरब रुपये) का बताया गया है और कई हफ्तों तक चली बिडिंग प्रक्रिया के बाद पूरा हुआ है। इस फैसले से मनोरंजन उद्योग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों कंपनियों के कंटेंट और ताकत अब एक साथ जुडऩे जा रही हैं। नेटफ्लिक्स का कहना है कि वह वार्नर ब्रदर्स के मौजूदा कामकाज को जारी रखेगा और इसे और मजबूत…

Read More

नईदिल्ली,06 दिसंबर। एयरलाइन इंडिगो को नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा नियमों के लागू होने के बाद चालक दल की कमी के कारण उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके का फायदा उठाते हुए दूसरी एयरलाइंस यात्रा टिकटों की कीमत 6 गुना तक बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अवसरवादी मूल्य निर्धारण को लेकर सरकार ने सख्ती बरतते हुए एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं। एयरलाइंस की वेबसाइट्स के अनुसार, 6 दिसंबर के लिए स्पाइसजेट कोलकाता-मुंबई की एकतरफा वन-स्टॉप इकॉनमी क्लास की टिकट की कीमत…

Read More

नईदिल्ली,06 दिसंबर। 2025 में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया और पूरे साल के दौरान कई बार नए ऑल-टाइम हाई दर्ज किए. हालांकि, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की गोल्ड आउटलुक 2026 रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले साल सोने की कीमतों में तेज गिरावट की संभावना भी बनी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार यदि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनुमान से मजबूत रहती है, निवेश और शेयर बाजार में तेजी आती है, और फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को ऊंचा रखता है, तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है. इस स्थिति में डॉलर मजबूत रहेगा और निवेशक अधिक जोखिम वाली संपत्तियों…

Read More

कोलकाता,06 दिसंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर की अपील के बाद हजारों लोग सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचने लगे हैं। इसे लेकर बेलडांगा समेत आसपास का इलाका हाई अलर्ट पर है। 3,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इससे पहले हाई कोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बेलाडांगा में मस्जिद निर्माण के लिए आसपास के जिलों से हजारों लोग ईंटें और दूसरी निर्माण सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। जगह-जगह मस्जिद…

Read More

रामनाथपुरम,06 दिसंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के रामनाथपुरम जिला में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कीझकराई के पास एक कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई है, जहां सड़क किनारे खड़े भगवान अयप्पा के भक्तों की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जबकि सात अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. आंध्र प्रदेश के…

Read More

इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म शोले सिनेप्रेमियों के लिए एक खूबसूरत एंटरटेनमेंट का तोहफा है. इस फिल्म को जितनी बार देखो पेट नहीं भरता. दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान से सजी यह फिल्म सिनेमा की आन-बान शान है. मौजूदा साल में शोले ने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर फिल्म शोले एक बार फिर नए अंदाज में रिलीज होने जा रही है. शोले का अनकट वर्जन अगले हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले मेकर्स ने शोले द फाइनल कट ट्रेलर रिलीज कर दिया है.…

Read More

चर्चित सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीजÓ के फाइनल सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। सीरीज के फाइनल सीजन की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू अभिनीत सीरीज का दर्शक इसी महीने लुत्फ उठा सकेंगे। इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटिड सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीजÓ को दुनियाभर के दर्शक 19 दिसंबर से देख सकेंगे। इस तारीख से सीरीज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा। प्राइम वीडियो से एक पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट पर अपडेट दिया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, आप ओजी गैंग की…

Read More

रोमांटिक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके कार्तिक आर्यन अब एक और नई रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। इस बार उनके साथ नजऱ आएंगी अनन्या पांडे, जिनके साथ उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरीÓ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजऱ और टाइटल ट्रैक को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने दूसरा गाना ‘हम दोनोंÓ रिलीज कर दिया है। शानदार आवाज़ों के मालिक विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी…

Read More

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म अखंड 2, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन आखिरी समय पर इसे टाल दिया गया। रिलीज से कुछ घंटों पहले निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और इस बात की जानकारी दी है। 2021 में रिलीज अखंड की सफलता के बाद से लोग सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज टलने से वह निराश हैं। अखंड 2 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, भारी मन से, हमें आपको सूचित करते…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। खासतौर पर नेटफ्लिक्स की सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के किरदार के लिए उन्हें खूब सराहना मिली है। अब पंकज ने निर्माता के क्षेत्र में सफल शुरुआत की है। पिछले महीने ही उनकी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज परफेक्ट फैमिली को सीधे यूट्यूब पर जारी किया गया था। इस सीरीज ने कुछ ही दिनों में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर लिया है, जिससे अभिनेता काफी गदगद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरीज परफेक्ट फैमिली पिछले महीने 27 नवंबर को यूट्यूब पर स्ट्रीम हुई थी। कम समय में…

Read More