Login
Author: tarun sardar
मुंबई,29 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि विवादों में पडऩा भारत के स्वभाव में नहीं है और देश की परंपरा ने हमेशा भाईचारे और सामूहिक सद्भाव पर जोर दिया है. नागपुर में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की राष्ट्रवाद की अवधारणा पश्चिमी सोच से पूरी तरह अलग है. नागपुर में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि भारत की राष्ट्रवाद की अवधारणा पश्चिमी सोच से पूरी तरह अलग है. उन्होंने कहा, हमारी किसी से कोई बहस नहीं होती. हम झगड़ों से दूर रहते हैं. झगड़ा करना हमारे…
नईदिल्ली ,29 नवंबर (आरएनएस)। चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। तूफान से हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ में अब तक 123 लोगों की मौत हो गई है। 130 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इधर, चक्रवात के कारण कोलंबो में उड़ानें संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे 300 भारतीयों सहित कई यात्री फंस गए हैं। भोजन, पानी और बुनियादी जरूरतों की समुचित उपलब्धता न होने से ये यात्री काफी परेशान हैं और हालात सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अुनसार, चक्रवात दित्वाह के कारण चेन्नई जाने वाली कई उड़ानें रद्द होने के बाद से…
0-कई शहरों में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बढऩे के आसार नईदिल्ली ,29 नवंबर (आरएनएस)। पहाड़ी राज्यों में तेजी से गिर रहे तापमान के कारण उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में कई शहरों में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बढऩे के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 30 नवंबर को चक्रवात दित्वाह के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तट तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इससे 100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश-बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दित्वाह चक्रवात…
नईदिल्ली ,29 नवंबर (आरएनएस)। तूफानी चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। तूफान के चलते श्रीलंका में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ में अब तक 123 लोगों की मौत हो गई है। 130 लोग लापता बताए जा रहे हैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और हफ्ते भर से जारी बारिश में 43,995 लोगों के घर तबाह हो गए हैं। श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है। डीएमसी के मुताबिक, लगभग 15,000 घर पूरी तबाह हो गए हैं और करीब 44,000 लोगों ने…
सूरत (गुजरात) ,29 नवंबर (आरएनएस)। रेप के मामले में सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं की बैरक मे से फिर एक बार मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है. जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर सचिन पुलिस थाने ने नारायण साई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि नारायण साईं ने मोबाइल को लोहे के दरवाजे के पीछे चुंबक से चिपका रखा था और सिम को इनहेलर में छिपा रखा था. जेल प्रशासन ने बताया कि 27 नवंबर को जेलर दीपक भाभोर को गोपनीय सूचना मिली थी कि…
नंदन जैन जब किसी भी समस्या के समाधान के प्रति नेतृत्व की इच्छा शक्ति सच्चे अर्थों में सक्रिय होती है, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी घुटने टेक देती है। नक्सलवाद के संदर्भ में जो परिणाम आज देश देख रहा है, वह केन्द्र और राज्य सरकारों के संकल्पित प्रयासों का ही फल है। जो बस्तर कभी लाल आतंक का प्रमुख गढ़ माना जाता था, वहां अब स्थायी शांति अपना आधार मज़बूत कर रही है। हिंसा का खेल खेलने वाले नक्सली चौतरफा सरकारी प्रयासों के चलते या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं या कार्रवाई में ढेर हो रहे हैं। दूसरी ओर,…
वॉशिंगटन,29 नवंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि साउथ अफ्रीका को 2026 में जी20 समिट का न्योता नहीं मिलेगा जब अमेरिका इसकी मेजबानी करेगा. ट्रंप ने हाल ही में जोहान्सबर्ग में हुए जी20 समिट में अमेरिका के भाग न लेने का भी जिक्र किया. एक्स पर एक पोस्ट में ट्रंप ने साउथ अफ्रीकी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कुछ बसने वालों के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघन को स्वीकार करने में नाकाम रही. उन्होंने लिखा, साफ शब्दों में कहें तो वे गोरे लोगों को मार रहे हैं और बेतरतीब ढंग से उनके खेत छीनने दे रहे हैं. इसके…
अगम (इंडोनेशिया),29 नवंबर। इंडोनेशिया में बचाव दल को शनिवार को भूकंप और सुनामी से प्रभावित कई तबाह इलाकों में पीडि़तों तक पहुंचने में मुश्किल हुई, और अधिकारियों को डर था कि 248 की कन्फर्म्ड मौत की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 250 के पार कर गई है. खराब सड़कों और बंद कम्युनिकेशन लाइनों की वजह से इलाके ज़्यादातर कट गए थे, और राहत के लिए विमान नॉर्थ सुमात्रा प्रांत के सेंट्रल तपनौली जिले और इलाके के दूसरे जिलों में मदद और सप्लाई पहुंचा रहे थे. खराब पुलों और सड़कों और भारी सामान की…
इस्लामाबाद,29 नवंबर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। उनके परिवार का आरोप है कि उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस बीच इमरान रावलपिंडी की जिस अडियाला जेल में बंद हैं, उसकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। पूरे प्रांत को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हजारों अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर इमरान की मौत की अफवाहें भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अडियाला जेल में हालिया सालों की सबसे सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस्लामाबाद और पंजाब पुलिस ने…
हांगकांग,29 नवंबर। हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मारे गए 128 लोगों की याद में सरकार ने 3 दिन का शोक की घोषणा की है। इस शोक की शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर की गई। आगजनी में 200 से अधिक लोग लापता हैं। बता दें कि हांगकांग की बहुमंजिला रिहायशी इमारतों में लगी यह आग पिछले 76 साल बाद एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आई है। 3 दिवसीय शोक के तहत सरकारी कार्यालयों पर लगे झंटे आधे झुकाए गए हैं। यह आग एक टावर की…
