Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,26 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट को 408 रन से जीत लिया। ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से अपने नाम की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भारत अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भी नीच खिसक गया है। ऐसे में आइए उनकी अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं। भारतीय टीम ने इस चक्र में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है और 4…
नईदिल्ली,26 नवंबर। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि उनके भविष्य का फैसला करना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का काम है. बाएं हाथ के पूर्व भारतीय ओपनर का यह कमेंट तब आया जब भारत को अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. गंभीर की कप्तानी में यह भारत की दूसरी हार थी, पहली हार 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई थी. लेकिन 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य गंभीर ने यह भी याद दिलाया कि, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025…
नईदिल्ली,26 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे टेस्ट में 408 रन से हरा दिया। इसी के साथ उसने सीरीज 2-0 से जीत ली है। साल 2000 के बाद यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। आखिरी बार उसे साल 2000 में 2-0 से जीत मिली थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। आइए गुवाहाटी टेस्ट में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और पहली…
दे दे प्यार दे 2 फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह को पूरा करने की कगार पर खड़ी हुई है। रिलीज के दूसरे वीकेंड के बाद भी अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ रही है। कमाई के मामले में दे दे प्यार दे 2 ने देश और दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। खासतौर पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दे दे प्यार दे 2 अव्वल निकली है। रिलीज के 11वें दिन इस रोमांटिक थ्रिलर ने ग्लोबली कमाई के मामले में जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।…
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। धुरंधर के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना इश्क जलाकर- कारवां जारी कर दिया है। वहीं गाने ने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। इससे पहले टाइटल ट्रैक ना दे दिल परदेसी नू जारी किया गया था। धुरंधर का नया गाना इश्क जलाकर- कारवां 2 मिनट 40 सेकंड लंबा है। हालांकि, गाने के दृश्य काफी हद तक पुराने…
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के अपकमिंग शो ‘मिसेज देशपांडेÓ का टीजर रिलीज हो गया है। शो के टीजर में माधुरी एक अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर देखकर फैंस उत्साहित हैं। एक्स पर जारी किए गए इस टीजर में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित सब्जी काट रही हैं। इतने में रेडियो पर सुनाई देता है कि अब तक आठ मर्डर के बाद भी किलर्स की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच अब भी जारी है। इसके बाद माधुरी दीक्षित मुस्कुराती हैं। निर्माताओं ने टीजर जारी करते हुए पोस्ट में लिखा है…
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की आगामी सीरीज सिंगल पापा का ऐलान हाल ही में किया गया था। निर्माताओं ने ज्यादा इंतजार न करवाते हुए, इस सीरीज की पहली झलक से पर्दा उठा दिया है और एक टीजर जारी किया है जैसा कि पहले में बताया गया था कि सीरीज में कुणाल, अभिनेता और निर्देशक दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उनकी सिंगल पापा ने संकेत दे दिया है कि इसमें मनोरंजन की भरपूर डोज मिलने वाली है। कुणाल अभिनीत सीरीज सिंगल पापा की पहली झलक नेटफ्लिक्स पर जारी की गई है, जिसमें अभिनेता, गौरव गहलोत के किरदार में हैं।…
भूषण कुमार के मालिकाना हक वाले टी-सीरीज ने अपनी आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आफिशियल एक्स अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है। तरण ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि टी-सीरीज की आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 1 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म को…
