Login
Author: tarun sardar
देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक कर वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं तथा अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक घायल को समय पर तथा समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ। यह उल्लेखनीय है…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
उत्तर प्रदेश अंडर 23 टीम में अर्जुन का चयन सुल्तानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। एक और होनहार क्रिकेट खिलाड़ी का सलेक्शन यूपी टीम में हो गया है। अंडर 23 की टीम में जिले के खिलाड़ी के चयन होने से खिलाडिय़ों समेत प्रशंसकों में हर्ष का माहौल है परिवार को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। बताते चले बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता के लिए सुल्तानपुर से अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जयपुर में आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता में त्रिपुरा के विरुद्ध मैच में अर्जुन सिंह यूपी टीम में शामिल होंगे। अर्जुन सिंह विगत…
सुल्तानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जिले के अलीगंज बाजार स्थित दाउदपुर लंगड़ी में हजरत विलायत अली शाह बाबा का 50वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स में हिंदुस्तान के कोने-कोने से पहुंचे अकीदतमंदों ने मजार पर चादर पेश की और अपनी मुरादें मांगी। मेला संचालक दिलशाद बाबा कादरी ने भी बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन-चौन की दुआ की। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले मुरीदों के लिए भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी। उर्स के दौरान “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। वहीं, नामचीन कव्वालों ने…
बोलेरो समेत असलहे कारतूस बरामद डोभियारा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई सुलतानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। हलियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी पिस्टल लूटकांड में वांछित चल रहे चार आरोपियों को धर-दबोचा। उनके कब्जे से लूटी गई सरकारी पिस्टल मय मैगजीन, 10 कारतूस, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार (गड़ासी), एक डंडा तथा बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शिवम सिंह, अखिलेश सिंह उर्फ अखिल, प्रमिला सिंह और शिवानी सिंह, सभी निवासी ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर शामिल हैं। पुलिस ने…
सुलतानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। हजार सर्जरी का सफर और मानवता की मिशाल स्वशासी राजकीय महाविद्यालय की नेत्र सर्जन एवं सहायक प्राचार्य डॉ. शिवप्रिया गुप्ता न केवल अपनी दक्षता के लिए बल्कि अपनी संवेदनशीलता और मानवता के लिए भी जानी जाती हैं। बीते एक वर्ष में उन्होंने लगभग 1000 सफल नेत्र सर्जरी कर चिकित्सा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। इनमें से 180 सर्जरी अत्याधिक जटिल श्रेणी में थीं, जिन्हें उन्होंने अपनी कुशलता और धैर्य से सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बीते दिन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में एक पीडि़त मां रोती-बिलखती पहुंची। उसके चार माह के बच्चे की आंख में पिज्जा…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा आमजनमानस की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने थाना पवारा पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मार्ग विवाद, पैमाइश संबंधी शिकायतें सहित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन विवादों से संबंधित मामलों…
रिश्वत न देना भारी पड़ गया सुलतानपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। एक ओर सरकारें मंचों पर ठेका कर्मचारियों के भविष्य सुधार अभियान के बड़े-बड़े वादे करती दिखाई देती हैं। निगम बन रहे हैं, योजनाएँ तैयार हो रही हैं, और घोषणाएँ इतनी कि पोस्टर भी थक जाए। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ बौर ही बयां कर रही है। सुल्तानपुर ब्लड बैंक में पिछले 9 वर्षों से कार्यरत वार्ड बॉय संदीप मिश्रा का नवीनीकरण अचानक रोक दिया गया और वजह? संदीप का आरोप है कि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया। संदीप मिश्रा के मुताबिक मै 9 साल से ब्लड बैंक में वार्ड बॉय…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जौनपुर-भदोही राजमार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब जमालापुर के निकट सिरया पुल पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।बताते है कि स्कॉर्पियो वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे पुल के किनारे जा भिड़ा। दुर्घटना में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, शीशे टूट गए और हेडलाइट का हिस्सा दब गया। हादसे के दौरान पास से गुजर…
जौनपुर,22 नवंबर (आरएनएस)। विद्युत विभाग की तरफ से घरेलू दो किलो व व्यावसायिक एक किलोवाट तक पर बिजली बिल व विद्युत चोरी के प्रकरण में राजस्व निर्धारण में छूट दी जाएगी। इसके लिए बिजली बिल राहत योजना 2025-26 लागू की गई है। पहली बार विद्युत उपभोक्ता विलंबित अधिभार में 100 फीसदी छूट के साथ मूल बकाए पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति की अनुसार योजना को तीन चरणों में एक दिसंबर, से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक, द्वितीय चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी…
