Author: tarun sardar

नई दिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के सतबरी गांव में चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी है. यह कॉल सेंटर एक आवासीय इमारत में चलाया जा रहा था. इनका टारगेट विदेशी नागरिक हुआ करते थे. जहां से वीओआईपी आधारित कॉलिंग सेटअप, विदेशी डेटाबेस के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही थी. पुलिस के अनुसार यह पूरा रैकेट सानू नाम के एक वांछित अपराधी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो अवैध गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है. छापेमारी…

Read More

नई दिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए बम धमाके के बाद सरकार और जांच एजेंसियां साजिशकर्ताओं के पूरे मॉड्यूल का परत दर परत खुलासा कर रही है. दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है. इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं. एलजी वीके सक्सेना ने हाल ही में लाल किले में हुए आतंकी धमाकों के बाद पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को कई एहतियाती और बचाव के कदम उठाने का निर्देश दिया है. एलजी सेक्रेटेरिएट की तरफ से सीपी और सीएस…

Read More

पटना,21 नवंबर (आरएनएस)। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की मौजूदगी में नीतीश मुख्यमंत्री बने। उनके साथ कुल 26 विधायक भी मंत्री बनाए गए हैं। इनमें भाजपा के 14, जेडीयू के 8, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी रामविलास) के 2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (एचएएम) के 1-1 विधायक हैं। आइए मंत्रिमंडल के जातिगत समीकरण समझते हैं। नीतीश मंत्रिमंडल में 4 राजपूत मंत्री बनाए गए हैं। इनमें जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह, महुआ से विधायक संजय कुमार सिंह,…

Read More

जयपुर,21 नवंबर (आरएनएस)। राजस्थान के जयपुर में 9 वर्षीय छात्रा अमायरा के आत्महत्या मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नीरजा मोदी स्कूल को अपनी जांच में दोषी बताया है। सीबीएसई की रिपोर्ट में कहा गया है कि कक्षा 4 की छात्रा को 18 महीने से उसके सहपाठी परेशान कर रहे थे, जबकि स्कूल ने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। छात्रा अमायरा ने आत्महत्या वाले दिन भी 2 अध्यापकों से शिकायत की थी, जिस पर ध्यान देने पर उसने आत्महत्या कर ली। नीरजा मोदी स्कूल में अमायरा कक्षा 4 की छात्रा थी। उसे कक्षा में सहपाठी काफी परेशान कर…

Read More

नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद चर्चा में आए अल-फलाह विश्वविद्यालय के छात्रों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय से जुड़े कई लोगों के नाम दिल्ली कार धमाके में सामने आए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है और संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे छात्रों के साथ अभिभावकों में भी अनिश्चितता और डर का माहौल है। विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की कक्षाएं 20 नवंबर से शुरू हो गई हैं। जब छात्र परिसर में लौटे तो भारी पुलिस…

Read More

बेंगलुरु,21 नवंबर (आरएनएस)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। गुरुवार रात को शिवकुमार खेमे के 10 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और और सुबह महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। विधायकों के दिल्ली पहुंचने से कांग्रेस पर कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले को लागू करने का दबाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक से दिनेश गूलीगौड़ा, रवि गनीगा और गुब्बी वासु दिल्ली पहुंच गए हैं। अनेकल शिवन्ना, नेलमंगला श्रीनिवास, इकबाल हुसैन, कुनिगल रंगनाथ, शिवगंगा बसवराजू और…

Read More

कोलकाता,21 नवंबर (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को अभी बंद करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर साझा किए पत्र में लिखा कि काम का बोझ, ट्रेनिंग और अधिकारियों के अत्यधिक दबाव के कारण एसआईआर की विश्वसनीयता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने लिखा कि एसआईआर ऐसे समय पर हो रहा है, जब किसान धान की कटाई करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी ने लिखा, मैंने बार-बार एसआईआर को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं बताई हैं। अब, मैं आपको…

Read More

नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कोहरा बढऩे के कारण वायु गुणवत्ता लगातार गिर रही है। शुक्रवार को सातवां दिन है, जब यह बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ, लेकिन 373 के साथ यह बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। पूरा शहर कोहरे और धुंध की मोटी चादर से ढका हुआ दिखा। सीपीसीबी ने बताया कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी में 39 जगह वायु निगरानी स्टेशन बने हैं, जिसमें से 13 पर एक्यूआई गंभीर…

Read More

नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार सुबह लोगों को भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 50 किलोमीटर दूर नरसिंगडी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 5.7 बताई है। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं। कोलकाता में सुबह करीब 10:10 बजे कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसके…

Read More

नईदिल्ली,21 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए अधिकतर स्कूलों ने खेल समेत बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। स्कूलों ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को देखते हुए लिया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रदूषण को लेकर दायर याचिकाओं में नवंबर से जनवरी तक स्कूलों की खेल प्रतियोगिताओं को रोकने की मांग की गई थी। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से खेलों को आगे बढ़ाने को कहा था। गुरुवार को होई कोर्ट ने नाबालिग छात्रों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए असामान्य रूप…

Read More