Author: tarun sardar
0-11,111 कलशों के साथ ऐतिहासिक शोभायात्रा बनेगी प्रदेश की पहचान 0-जामुल बनेगा अध्यात्म व भक्ति का महामिलन-स्थल भिलाई,20 नवंबर (आरएनएस)। भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल, जिला-दुर्ग में बेहद ही भव्य और दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज हैं, जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान, रामकोट अयोध्या…
नईदिल्ली,20 नवंबर। एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से पर्थ में होने जा रहा है। दोनों टीमें शुरुआत से ही बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी है। उसने 152 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड को 112 मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 97 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में पर्थ टेस्ट से पहले उन खिलाडिय़ों पर नजर डालते हैं जो मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 टेस्ट की 65 पारियों में 2,428 रन बनाए हैं। उनकी औसत 40.46…
नईदिल्ली,20 नवंबर। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का 5वां और आयरलैंड के खिलाफ पहला शतक रहा। उन्होंने साल 2025 में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं। लिटन ने मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा किया। बांग्लादेश को मैच में शुरुआती झटके लगे थे। हालांकि, उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम…
नईदिल्ली,20 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में कंगारू टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टीम कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी। ऐसे में आइए इस मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 361 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान कंगारू टीम को 152 मुकाबलों में जीत मिली है। इंग्लैंड ने 112 मैच…
नईदिल्ली,20 नवंबर। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाना है। पर्थ में होने वाले इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। जेक वेदराल्ड और ब्रेडन डॉगेट इस मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। चोटिल जोश हेजलवुड को मौका नहीं मिला है। टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। आइए ऑस्ट्रेलिया टीम पर एक नजर डालते हैं। कंगारू टीम चोट से काफी परेशान है। पैट कमिंस भी चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इंग्लैंड ने…
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनित फिल्म डकैत की नई रिलीज डेट तय हो गई है। पहले यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शेष की चोट के कारण इसकी नई रिलीज डेट जारी की गई है। मृणाल ने अपनी आगामी फिल्म डकैत का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा, डकैत के साथ धमाकेदार ड्रामा का अनुभव करें। 19 मार्च, 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनिया भर में भव्य रिलीज। टीम ने आज आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर डकैत की…
जन-जन के देवता नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु ने सिम्हा, लीजेंड और अखंडा के साथ एक ज़बरदस्त ब्लॉकबस्टर जोड़ी बनाई। अब, वे 14 रील्स प्लस द्वारा निर्मित और नंदमुरी तेजस्विनी एम द्वारा प्रस्तुत, सीक्वल अखंडा 2 के लिए एक साथ आए हैं। इस फिल्म की झलकियों और पहले एकल के जबरदस्त हिट होने के साथ, इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। अब, फिल्म का दूसरा एकल, जजिकाया जजिकाया विशाखापट्टनम के जगदम्बा थिएटर में भारी धूमधाम से रिलीज़ किया गया है। थमन द्वारा रचित और बृजेश शांडिल्य व श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया यह गीत अपनी असीम…
अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म जीडीएन को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक टीजर जारी कर दिया है। फिल्म में वह जीडी नायडू उर्फ गोपालस्वामी दोरीस्वामी नायडू की भूमिका में हैं, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है, जबकि माधवन और सरिता माधवन इसके निर्माता हैं। आइए जानते हैं इसकी रिलीज तारीख। जीडीएन के 43 सेकंड के टीजर में, माधवन को जीडी नायडू के रूप में काम करते हुए देखा जा सकता…
