Author: tarun sardar
– पुरानी कार और बाइक को बेचने और रेंट पर देने वाले सेंटर संचालकों हेतु एसओपी तैयार करने के निर्देश – सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त में बैंक खातों से होगा लेन-देन देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। दून में अब पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के लिए एसओपी तैयार होगी। वाहन खरीद-फरोख्त का लेन-देन बैंक खातों से होगा। वाहन को बेचते समय खरीददार के सभी दस्तावेज और मोबाइल नम्बरों को सत्यापित करने की जिम्मेदारी विक्रय केंद्र संचालक की होगी। दिल्ली में हुए बम धमाके में इस्तेमाल की गई जिस कार जो डॉक्टर चला था वह उसके नाम नहीं थी। इसके बाद दून में…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर क्षेत्र के एक युवक से निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 13.72 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार सुरेंद्र सराफ निवासी सहस्त्रधारा रोड ने तहरीर दी कि उन्हें अगस्त में एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। उन्हें बताया गया कि वो ट्रेडिंग से अच्छी कमाई कर सकते हैं। उनसे एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। वैशाली नाम की युवती ने उन्हें कॉल किया। उसने दूसरे नंबर पर कॉल कर संपर्क करने के लिए कहा, बताया कि इसके बाद उनका अकाउंट…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। एलआईसी कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के प्लाट को पूर्व सचिव ने फर्जी तरीके से बेच दिया। आरोप है कि सचिव ने कुछ रकम सोसाइटी के खाते में जमाकर बाकी रकम हड़प ली। मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत के अनुसार प्रेम सिंह ने बताया कि वो बीमा विहार कॉलोनी घोरखास सहस्रधारारोड, देहरादून के निवासी हैं और बीमा विहार एसोसिएशन के सदस्य हैं। पूर्व में सोसाइटी की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद पंत और पूर्णचंद कांडपाल सचिव थे। कमेटी का 05 वर्ष का कार्यकाल अक्तूबर 2023 में खत्म हो गया था। जिसके…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। प्रेमनगर के मोहनपुर बिजलीघर के पास स्थित कारगिल शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी के स्मारक को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। सुबह जब लोगों ने स्मारक को टूटे देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय भाजपा नेता और वार्ड संख्या 92 आरकेडिया-वन के पार्षद अनिल प्रसाद नौटियाल ने प्रेमनगर थाने में इस सम्बंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। अनिल प्रसाद ने बताया कि चाय बागान क्षेत्र में शहीद सैनिक के स्मारक को तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि यह स्मारक रात के समय तोड़ा गया। ये पूरा क्षेत्र सैन्य…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। भूकंप की स्थिति में आपदाओं से निपटने के लिए देहरादून जिले के 10 इलाकों में भूकंप मॉक ड्रिल की गई। मॉक अभ्यास में सिखाया गया कि असल में भूकंप आए तो क्या करें और क्या ना करें। कैसे इमारतों से सुरक्षित बाहर निकले। रेस्क्यू टीमों को भूकंप राहत बचाव संसाधनों के साथ मौके पर भेज कर घायलों का किस प्रकार रेस्क्यू किया जाए। इस मॉक ड्रिल का मकसद भूकंप और इससे उत्पन्न आपदाओं के दौरान राहत बचाव की प्रणाली की क्षमता और तैयारियों को परखना था। मॉकड्रिल के तहत देहरादून में शनिवार को सुबह 9:30 बजे काल्पनिक…
– डीएम के निर्देश पर शिमला बाईपास पर बदमाश डॉग बोर्डिंग हाउस पर हुई कार्यवाही किया सील देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। बदमाश डॉग हाउस शिमला बायपास रोड पर अवैध रूप से संचालित एक व्यावसायिक डॉग केयर सेंटर को डीएम सविन बंसल के आदेशों के क्रम आज उपडीएम कुमकुम जोशी एवं टीम ने सील किया गया। हाउस में पाए गए सभी 10 जानवर श्वान एवं बिल्ली एंजीओ को सौंपे जाएंगे। शहर में श्वान द्वारा काटने की बढती घटना परडीएम ने संज्ञान लेते हुए जनपद बिना लाईसेंस चल रही पैट शॉप, केयरिंग सेंन्टर प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिले अवैध पेट…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्म भूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित भी करते हैं।
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री…
– राजभवन में हुआ जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस आयोजित देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। राजभवन में जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के राष्ट्र हेतु असाधारण योगदान एवं उनके अदम्य साहस को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जौनसारी संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनजाति कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तक ”आदि कर्मयोगी अभियानÓÓ का विमोचन किया। भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय संघर्ष…
रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की के 5वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा साक्षी राज को प्रेसिडेंस मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, परिश्रम और अनुशासन के साथ कार्य करने और समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा दी। दीक्षांत भाषण में राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों,…
