Login
Author: tarun sardar
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार देर रात सदर बाजार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय और बैरक में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यालय की पुताई खराब मिली और कई जगह कूड़ा पड़ा हुआ था। एसएसपी ने जब थाने के रजिस्टर चेक किए, तो वे अधूरे मिले। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा से दस हिस्ट्रीशीटरों के नाम पूछे, लेकिन वह जवाब नहीं दे सके। सोतीगंज के पांच बड़े कबाडिय़ों के नाम भी इंस्पेक्टर सही से नहीं बता पाए। एसएसपी ने इस लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और मौके पर…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। 23 अप्रैल 2023 को गांव सोलाना में रंजिश में आमिर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो भाइयों सहित छह हत्यारों को अपर जिला जज देवदत्त ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक हत्यारे पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। सरकारी वकील मोहित गुप्ता ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोलाना निवासी मोहसिन का पड़ोसी हिमायूं से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कई बार हमला कर चुके थे। 23 अप्रैल 2023 को मोहसिन व उसका भाई आमिर खेत से ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा ढो रहे थे।…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाला 21 साल का युवक 16 साल की किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद मोहल्ले में बैठी पंचायत में युवक ने अपनी गलती मानी। दो दिन पहले किशोरी के परिजनों ने बेटी की शादी आरोपी के साथ करा दी। इसी के साथ बदनामी के चलते अब इलाका छोडऩे की बात कही है। कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले दंपति के चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि गृहस्वामी अक्सर बीमार…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। ओलिंपिक का आयोजन 2036 में भारत में कराने की तैयारी चल रही। आयोजन स्थल संभवतया नई दिल्ली रहेगा, इसलिए इसमें मेरठ की विशेष भूमिका रखने की तैयारी भारत सरकार के स्तर से तेजी से चल रही है। मेरठ को खिलाड़ी व खेल उत्पाद का हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को होटल अशोका में भारत का माडल स्पोर्ट्स हब-स्पोर्टएज मेरठ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने स्पोर्टएज मेरठ (विकास एवं उत्कृष्टता के लिए खेल एवं उद्यमिता…
मेर(आरएनएस )ठ। शनिवार को तहसील दिवस के मौके पर एसएसपी विपिन ताडा समस्याओं को सुनने के लिए मवाना तहसील में पहुंचे। जहां तहसील के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन थानों से जुड़ी कई फरियादियों की शिकायतों को सुनकर कप्तान ने थाना प्रभारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने थाना स्तर पर ही फरियादियों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। शनिवार को तहसील दिवस के मौके पर एसएसपी विपिन ताडा मवाना तहसील में पहुंचे थे। जहां वह तहसीलदार रणविजय सिंह के साथ बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने राजस्व और…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ दीपेन्द्र कुमार ने जनपद के पारम्परिक कारीगरों को सूचित करते हुये बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभागीय पोर्टल स्रद्बह्वश्चद्वह्यद्वद्ग.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर जिन आवेदकों द्वारा धोबी विधा में आवेदन किया गया है, का साक्षात्कार दिनांक 17 नवम्बर 2025 को कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ के सभागार में किया जायेगा।
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। आज विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समितिÓÓ के मा0 सभापति डा0 रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में जनपद मेरठ व बागपत के अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने मा0 सभापति व सदस्यो को शॉल ओढाकर व पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मोमेन्टो भेंट किया। उन्होने कहा कि समिति के जनपद में अध्ययन और भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कार्मिको को उनके देयको का भुगतान समय से और नियमानुसार कराना है। मा0 सभापति महोदय ने समस्त विभागो की बिन्दुवार समीक्षा की।…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र मेरठ दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 27 नवम्बर 2025 को विकास भवन सभागार मेरठ में सांय 04.00 बजे से आयोजित की जायेगी। उन्होंने समिति के सम्मनित सदस्यों से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, विभिन्न विभागों में उद्यमियों की समस्याओं पर विचार/चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा, निवेशको की समस्या समाधान, अन्य बिंदु अध्यक्ष महोदय की अनुमति से संबंधित पूर्ण विवरण/कृत कार्यवाही के साथ बैठक में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।
20 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवती कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश एवं निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के द्वारा द्वितीय चरण में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु से ऑनलाइन किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग के (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता युवक/युवतियों द्वारा “ओ” लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु विभागीय वेबसाइट ड्ढड्डष्द्म2ड्डह्म्स्र2द्गद्यद्घड्डह्म्द्गह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ एवं शड्ढष्ष्शद्वश्चह्वह्लद्गह्म्ह्लह्म्ड्डद्बठ्ठद्बठ्ठद्द.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 नवम्बर, 2025 से 01…
मेरठ,15 नवंबर (आरएनएस)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन0) राकेश शुक्ला (अ0प्रा0) ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की नवम्बर 2025 की मासिक बैठक जिलाधिकारी, महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 26 नवम्बर 2025 को (दिन बुधवार दोपहर 01.00 बजे) कलेक्ट्रेट सभागार मेरठ में आयोजित की जायेगी । उन्होने जिला सैनिक परिषद कार्यकारिणी मेरठ व जिला सैनिक बन्धु मेरठ के पदेन व गैर सरकारी सदस्यों से उक्त बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। उन्होने जनपद मेरठ के पूर्व सैनिकों/शहीद व…
