Author: tarun sardar
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। परिवार समेत ऊमरा करने सऊदी अरब गए व्यक्ति के बंद घर में चोरी हो गई। घटना टर्नर रोड स्थित लेन सी-13 में हुई। विदेश गए व्यक्ति के साडू की शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि उस्मान निवासी कैलशपुरा, पित्थुवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनके साडू इरफार निवासी सी-23, टर्नर रोड बीते एक नवंबर को ऊमरा के लिए सऊदी अरब गए हैं। तब से उनका मकान बंद है। बताया कि 11 नवंबर की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच चोरों…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामाजिक संस्था ने बच्चों के साथ मनोविज्ञान के जुड़ी बाते की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें कपड़े वितरित करें। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलाकर कई खेल खेले। संस्था के संस्थापक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हंसते-खेलते समय बिताना भी है। इस अवसर पर समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा,बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी जब हम देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करें तभी हम प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, अतुल शर्मा, पारस यादव, दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, नितिन राठौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल प्रबंधन संस्थान में वार्षिक महोत्सव फेस्टला का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान देश भर के स्कूलों और कालेजों से आए छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी के जरिए अपने अपने स्टार्टअप आइडिया दिखाए। साथ ही कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अभिषेक जोशी, उप-कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा और निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फेस्टला में 19 विविध अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून जनपद…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव एग्रीफेस्ट का शुभारंभ शुक्रवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कृषि, बागवानी, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों द्वारा लगाए गए 10-15 आधिकारिक स्टॉलों का अवलोकन किया। मंत्री जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों, कृषि-स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और विभिन्न कृषि विभागों को एक ही मंच पर जोड़ते हैं और नवाचार, कौशल, उद्यमिता तथा सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भरता…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का नया जोनल कार्यालय शुक्रवार को देहरादून के आईटी पार्क सहस्रधारा रोड में शुरू हुआ। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत में अशोक चंद्र ने कहा कि पीएनबी उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदार बनने को तैयार है। बैंक राज्य के युवाओं और नए स्टार्टअप को सहयोग देगा ताकि प्रदेश में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि बैंक ने जीएसटी दरों में कमी के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम किए हैं। इसी क्रम…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा की बिहार में प्रचंड जीत पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अब देश की राजनीति से कांग्रेस पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। न ही उसके नेता गंभीर हैं। कांग्रेस में मौजूद इन्हीं खामियों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की थी। कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई भी करिश्माई नेतृत्व नहीं है। उत्तराखंड में भी 2027 में यही होने वाला है। यहां भी कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव का कोई असर नहीं होने वाला है। कांग्रेस यहां भी 2022…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास विक्रम से उतरी सचिवालय की समीक्षा अधिकारी का पर्स छीनकर बाइक सवार दो आरोपी फरार हो गए। बुधवार को हुई घटना में महिला की शिकायत पर गुरुवार को कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस बाइक और उस पर सवार आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। राधा अग्रवाल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि बीते बुधवार शाम वह घर जा रही थीं। देर शाम करीब सात बजे घंटाघर से विक्रम में सवार होकर चकराता पर…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। रीजनल विज्ञान केन्द्र द्वारा झाझारा स्थित विज्ञान धाम में 6 वें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा मैती परिवार संस्था ने डॉ. केके शर्मा की अध्यक्षता मे नि:शुल्क आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ शिविर लगाया गया साथ ही गंगा को निर्मल रखने सम्बधी जागरूकता के लिए अभियान चलाया। लोगों को प्राचीन समय के उपयोगी पात्र जैसे तांबा, पीतल, मिट्टी आदि के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का उदघाटन यूकॉस्ट महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने किया। मेले में डॉ. दीपा मोठघरे ने बीपी, सुगर, थाइराइड, हड्डी रोग, स्त्री पुरुष बांझपन निदान को लेकर उपयोगी…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं के लिए अपार अवसर मौजूद हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा सराहनीय पहल है। ये बात शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे धरोहर फेस्ट में शुक्रवार को कही। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि धरोहर फेस्ट सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सृजनशीलता, आत्मविश्वास और संस्कृतिगत मूल्यों को संजोने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सीआईएमएस द्वारा हर वर्ष 300 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क उच्च व चिकित्सा शिक्षा देने की पहल को अत्यंत सराहनीय…
