देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। परिवार समेत ऊमरा करने सऊदी अरब गए व्यक्ति के बंद घर में चोरी हो गई। घटना टर्नर रोड स्थित लेन सी-13 में हुई। विदेश गए व्यक्ति के साडू की शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि उस्मान निवासी कैलशपुरा, पित्थुवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनके साडू इरफार निवासी सी-23, टर्नर रोड बीते एक नवंबर को ऊमरा के लिए सऊदी अरब गए हैं। तब से उनका मकान बंद है। बताया कि 11 नवंबर की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच चोरों ने उनके मकान में सेंधमारी की। दरवाजे और लॉकर तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और रोलैक्स समेत कीमती घडिय़ां चुराकर ले गए। पड़ोसी से विदेश में मौजूद इरफार को पता लगा। उनके कहने पर उस्मान मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा और चोरी को लेकर गुरुवार को क्लेमनटाउन थाने में तहरीर दी। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

