रुड़की,13 जुलाई (आरएनएस )। रुड़की, बहादराबाद, लक्सर, खानपुर और नारसन ब्लॉक के अधिकारियों ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अभिलेख जांच टीम को उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे योजना में कथित अनियमितताओं की शिकायत की जांच नहीं हो प रही है। जांच अधिकारी ने नाराजगी जताकर सभी बीडीओ को दोबारा पत्र भेजकर जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कुछ समय पहले एक आरटीआई कार्यकर्ता ने शासन को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2023-24 और 2025-26 में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत कई सड़क निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

