रुड़की(आरएनएस)। सेल्स ऑफिसर से तमंचे के बल पर लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन माह बाद केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने घटना के दौरान तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीडि़त पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर गली नंबर नौ निवासी ज्योति धीमान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा लविश धीमान एमिल फार्मा कंपनी में सेल्स ऑफिसर का काम करता है। बताया कि 21 अप्रैल को वह कंपनी के कार्य से देहरादून गया। देहरादून से लौटते समय रात में उन्होंने लविश को कॉल की थी। इस पर उसने इब्राहिमपुर रास्ते के सामने बाइक रोककर बात की थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

