रुड़की,13 जुलाई (आरएनएस )। वार्ड नंबर-1 निवासी संजीव कुमार, अभिषेक गर्ग, राजन सैनी, पंकज सैनी, आरती, दीपिका कुमारी और मधु ने बताया कि बारिश के बाद कॉलोनी के खाली प्लॉटों में पानी भर गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि पानी में कीड़े-मकौड़े और बिच्छू आने का भी खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। बताया कि रात के समय कॉलोनी में अंधेरा भी रहता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर खाली प्लॉटों में जमा पानी को मोटर लगाकर जल्द निकलवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

