रुड़की,13 जुलाई (आरएनएस )। मोहल्ला खालसा में कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री से गुस्साई महिलाओं ने कोतवाली में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करना होगा। सोमवार को मंगलौर कोतवाली पहुंची मोहल्ला खालसा की महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व पिछले लंबे समय से कच्ची शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं। जब मोहल्ले के लोग या महिलाएं इसका विरोध करते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। महिलाओं ने कहा कि कच्ची शराब की वजह से उनके घरों के पुरुषों और युवाओं पर बेहद गलत प्रभाव पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

