Author: tarun sardar

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने दुकान में आगजनी की धमकी देने समेत कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, दुकान संचालक अरविंद रणावत ने तहरीर देकर बताया कि वह नियमानुसार वर्ष 2017-18 से मुनिकीरेती में शराब की दुकान का संचालन कर रहे हैं, जिसकी एवज में प्रतिवर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को देते हैं।…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला को आठ नवंबर को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मारी थी। जबकि, बीती रविवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, संदीप सिंह रावत निवासी ग्राम जयकोट, गजा, टिहरी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर सुबह नौ बजे उनकी 34 वर्षीय बहन प्रभा पत्नी राजवीर गुसाईं निवासी गढ़ी मयचक, श्यामपुर स्कूटी से जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती सास को देखने के लिए जा…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला चीनी मिल में 12 नवंबर को हवन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के उपरांत शुभ मुहूर्त में बॉयलर में पहली आंच डालकर नए सत्र की शुरुआत होगी। डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेराई सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार मिल एक नई ऊर्जा के साथ सत्र में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस बार डोईवाला शुगर कंपनी उत्तराखंड की सबसे अनुशासित और कुशल इकाई के रूप में अपनी…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में भारतीय ज्ञान परम्परा उत्कृष्टता केन्द्र के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को भारतीय ज्ञान परम्परा, वेद एवं उपनिषदों की जानकारियां दीं। सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋशिकेश के बीसीए विभाग में भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं परंपरा विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय शिक्षा व्यवस्था में निहित मूल्यों और परम्पराओं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विभिन्न पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल किया गया है। भारतीय ज्ञान…

Read More

ऋषिकेश,10 नवंबर (आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्डियोलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, उत्तराखंड चैप्टर (यूकेसीएसआई) के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन डीएम और डीएनबी मेडिकल छात्रों के लिए हृदय रोगों से संबंधित विशेष ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन किया गया। देश भर के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए विभिन्न टिप्स सुझाए और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज अपनाने पर जोर दिया। सोमवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय यूकेसीएसआई के वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन डीएम और डीएनबी पाठ्यक्रम वाले मेडिकल के छात्रों के लिए अलग-अलग ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।…

Read More

हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। निर्माण कार्यों पर लगी लगी रोक हटाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर बागजाला के ग्रामीणों का क्रमिक धरना 85 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, बागजाला की अध्यक्षा डॉ. उर्मिला रेंशवाल, हरक सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र आर्य, लेखराज गौतम, सत्येंद्र कुमार अशोक प्रदेश प्रभारी, गोधन प्रधान, जीवन चंद्र आर्य, असलम, प्रेम सिंह नयाल, दानिश, भोला सिंह, तुलसी देवी, हेमा देवी, दिनेश चंद्र, आशा देवी, यश आर्य, दौलत सिंह, विमला देवी, सुनीता देवी, शोभा, मोहम्मद यासीन, दीवान सिंह बरगली, सुरेश चंद्र, हेमा आर्य, सुनीता…

Read More

हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। लाइन मेंटेनेस के लिए ऊर्जा निगम ने सोमवार को दो बिजलीघरों में छह घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रखी। सुबह से ही सप्लाई बंद होने से पेयजल के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। जिससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा। सोमवार को रानीबाग और गौलापार बिजलीघर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रही। सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल के ट्यूबेल भी छह घंटे तक नहीं चल सके। इससे घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। ऊर्जा निगम ने ईई प्रदीप कुमार ने…

Read More

हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। महिला महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल एवं समाजशास्त्र विभाग की ओर से मोबाइल के दुष्प्रभाव विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने मोबाइल की लत को युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती बताया। छात्राओं से इसके संतुलित उपयोग की अपील की। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा करिश्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रेरणा ने द्वितीय, बीए पंचम सेमेस्टर की उमा और लक्षिता ने संयुक्त रूप से तृतीय…

Read More

हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। भीमताल क्षेत्र में शनिवार की रात नेपाल निवासी नाबालिग किशोरी के साथ एक बिहारी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बेटी के साथ दुष्कर्म होने पर परिजनों ने भीमताल थाने पहुंचकर भीमताल पुलिस को तहरीर देकर बिहार निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले रवि गिरी निवासी बिहार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है।

Read More

हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। उनकी शारीरिक बाधा को दूर करने के लिए अमेरिका निर्मित आधुनिक कृत्रिम अंग निशुल्क लगाए जाएंगे। हरीकृष्णा फाउंडेशन बालोतरा, राजस्थान के सहयोग से इनरव्हील क्लब मोबिलिटी मिशन शिविर आयोजित करने जा रहा है। इस मिशन के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क आधुनिक कृत्रिम पैर, कैलिपर और कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। इसके लिए क्लब ने पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक निजी संस्थान में प्रेस कॉफ्रेंस कर क्लब की अध्यक्ष मधुर अग्रवाल ने बताया कि 12 जनवरी को अग्रसेन भवन, रामपुर रोड में दिव्यांग लाभार्थियों के लिए कृत्रिम…

Read More