हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। लाइन मेंटेनेस के लिए ऊर्जा निगम ने सोमवार को दो बिजलीघरों में छह घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रखी। सुबह से ही सप्लाई बंद होने से पेयजल के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। जिससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा। सोमवार को रानीबाग और गौलापार बिजलीघर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रही। सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल के ट्यूबेल भी छह घंटे तक नहीं चल सके। इससे घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। ऊर्जा निगम ने ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने से आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

