Login
Author: tarun sardar
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर सोमवार को महासू धाम हनोल में देव दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर समिति ने विश्व विजेता खिलाड़ी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए क्षेत्र के कई युवा और अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह ऊंची उड़ान मां के आशीर्वाद से मिली है। विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने कहा कि मां ने मेरे लिए सिर्फ दरवाजे नहीं खोले, बल्कि यहां तक पहुंचने के रास्ते भी बनाए। कहा कि मेरी सफलता के पीछे…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अपनी भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभाग खुद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगा। दरअसल, विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर से बाड़वाला तक कई लोगों ने एनएच पर अस्थायी अतिक्रमण कर खोखे आदि बनाए हैं। विभाग की ओर से पहले भी इस लोगों को नोटिस जारी किए थे। बावजूद कुछ लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिसके बाद एक बार फिर एनएच…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चकराता की बैठक राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में आयोजित की गई। बैठक में चकराता विकासखंड के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ ने एकल शिक्षकों को समस्याओं को देखते हुए चकराता में शतप्रतिशत नियुक्ति के साथ ही एनपीएस, सर्विस बुकों को पूर्ण करने और मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष संगीता चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्तओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चकराता विकासखंड के शिक्षकों की किसी भी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। विगत अक्टूबर माह में ब्लॉक के कंधाड गांव में पंचायत की ओर से महिलाओं को तीन गहने पहने जाने के आदेश के बाद ग्राम पंचायत खारसी के ग्रामीणों ने भी महिलाओं के गहने पहनने की सीमा कर दी है। यहां की महिलाएं भी अब शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में सीमित गहने पहन सकेंगी। यह नियम गांव की महिलाओं के साथ ही गांव आने वाली बेटियों पर भी लागू होगा। बैठक में गांव में होने वाले आयोजनों में अंग्रेजी शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को स्याणा शूरवीर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम खारसी…
विकासनगर,10 नवंबर (आरएनएस)। दुर्घटना में घायल कालसी ब्लॉक के दिलऊ गांव के स्वास्थ्य उपकेन्द्र में तैनात फार्मासिस्ट जयपाल सिंह राय की लंबे इलाज के बाद सोमवार को मौत हो गई। उनके निधन पर परिवार और गांव में शोक की लहर है। बता दें कि 27 फरवरी 2025 को सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर तारली खड्ड के समीप जयपाल सिंह राय की कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें जयपाल सिंह राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहिया पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से बाहर…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। रानीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से भागने लगा, लेकिन भीड़ ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार के अनुसार, बहादराबाद के सोना विहार कॉलोनी निवासी मनोज सैनी अपने साथी यश गुप्ता निवासी दीप गंगा, सिडकुल के साथ मोटरसाइकिल से शिवालिक नगर से लौट रहे थे। जैसे ही वे होटल प्रशांत के सामने पहुंचे, सामने से गलत दिशा में आ…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत सोमवार को 27 वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ धाम की नि:शुल्क यात्रा के लिये भेजा गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा का यह चार दिवसीय कार्यक्रम है। यात्री दल प्रथम दिन जोशीमठ, दूसरे दिन बदरीनाथ धाम, तीसरे दिन बदीरनाथ से वापसी श्रीनगर रुककर चौथे दिन वापस हरिद्वार लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की बस की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम…
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। पर्वतीय मैदानी एकता समिति ने सुभाषनगर में बैठक कर पवन ठाकुर को जिलाध्यक्ष, बिक्रमजीत सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सागर ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र ठाकुर को संगठन मंत्री नियुक्त बनाया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाले सभी उत्तराखंडी हैं। जिन्होंने भी मैदानवासियों के लिए बात कही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम एकता का परिचय देंगे। दरार डालने का काम नहीं करने देंगे। सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को इस मामले में हरकी पैड़ी से ललतारौ पुल तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने जियापोता में आयोजित गोष्ठी में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सभी ने मिल जुलकर बनाया है इसमें हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। सभी जो साथ मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़, मैदान और मूल निवास के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। उत्तराखंड प्रदेश में रहने वाला हर कोई उत्तराखंडी है। कहा कि हमे ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो लोगों को भटकाना चाहते हैं और प्रदेश के विकास की बजाय वोटों की राजनीति करते हैं।
