हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत सोमवार को 27 वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ धाम की नि:शुल्क यात्रा के लिये भेजा गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा का यह चार दिवसीय कार्यक्रम है। यात्री दल प्रथम दिन जोशीमठ, दूसरे दिन बदरीनाथ धाम, तीसरे दिन बदीरनाथ से वापसी श्रीनगर रुककर चौथे दिन वापस हरिद्वार लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की बस की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम के माध्यम से करवायी गयी है। भोजन, आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा की गयी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

