Author: tarun sardar
पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर रविवार को पौड़ी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, सीडीओ गिरीश गुणवंत सहित पूर्व सैनिकों व जनप्रतिनिधियों ने एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। इसके बाद प्रेक्षागृह में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों व नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का…
पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने रविवार को पौड़ी नगर के एजेंसी चौक स्थित प्राचीन नौले के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस जल की ताजगी और शुद्धता हमारी प्रकृति की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह नौला केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि पौड़ी नगर की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने रेडक्रॉस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनसहभागिता के माध्यम से जनपद के अन्य नौलों और धरोहरों के पुनर्जीवन के लिए मिसाल बन सकते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव केसर सिंह असवाल…
पौड़ी,09 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएचसी बागी को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की मांग की है। ज्ञापन तहसीलदार धीरज राणा के माध्यम से भेजा गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय जनता पिछले एक वर्ष से इस मांग को लेकर आंदोलनरत है। मई माह में जनप्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया था, जिसे चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सीएचसी बागी पर भरपूर पट्टी की 30, पालकोट की 25, खास पट्टी की 15 ग्राम पंचायतों तथा कोट ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व से हमारे कानून में बहुत जटिलताएं हैं,जो वर्तमान भारतीय न्याय व्यवस्था के सामने चुनौतियों के रूप में विद्यमान हैं। ऐसी स्थिति में वकीलों को आगे बढ़कर समाधान करना होगा। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के पूर्व न्यायमूर्ति वीके शर्मा ने उत्तराखंड अधिवक्ता परिषद देवभूमि की दो दिवसीय बैठक में न्याय व्यवस्था के सामने चुनौती विषय पर संबोधित कर उक्त विचार रखें। रविवार को प्रेमनगर आश्रम स्थित गोवर्धन हॉल में बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व पूर्व जस्टिस शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों ने कानून अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए बनाया था, जिसमें भारत देश…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार को रोकना बुजुर्ग और उसके बेटे को भारी पड़ गया। आरोप है कि गाड़ी रोकने से नाराज तीन युवकों ने घर पहुंचकर पिता-पुत्र पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी भगवान प्रसाद ने दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान एक कार गली में तेज रफ्तार से गुजरी। उन्होंने चालक…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह में कुलसचिव दिनेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना से ही विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। आज शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। कहा कि आज आवश्यकता है कि यहां के छात्र सतत विकास के क्षेत्र में भी अपने राज्य का नाम रोशन करें। कार्यक्रम समन्वयक डा. सुमन प्रसाद भट्ट ने बताया कि रजत जयंती समारोह के अंतर्गत विवि में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें निबंध प्रतियोगिता…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के समापन पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को डीएम मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां भी निकाली गईं। डीएम मयूर दीक्षित और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर समेत सभी अधिकारियों ने हरि झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश चौधरी ने किया। डीएम मयूर दीक्षित ने जनपद…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रविवार को काली सेना के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के भूपतवाला में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर देवभूमि को स्वच्छ और संस्कारित बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद संगठन ने देवभूमि जागृति वर्ष का संकल्प पत्र जारी किया। शांभवी धाम आश्रम में काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने प्रेस वार्ता कर कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक प्रदेश नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, साधना और सेवा की भूमि है। काली सेना समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट कर देवभूमि के गौरव की रक्षा में जुटी है। इसलिए 25वें…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। कनखल स्थित मिश्रा गार्डन के स्थानीय निवासियों ने गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह पाठ के उपरांत स्त्री संगत द्वारा कीर्तन सुनाया गया। जिसके बाद भाई सोहन सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव ने ऊंच नीच को समाप्त किया। उनका जीवन आपसी भाईचारा बनाने और समाज की कुरीतियों को दूर करने में व्यतीत हुआ। उन्होंने धर्म के सिद्धांत की स्थापना कर विश्व को शांति और सौहाद्र का…
हरिद्वार,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने रामपुर तिराहा पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने कहा कि 25 वर्ष बाद भी राज्य में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार की समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों के लिए विशेष सम्मान योजना और पेंशन की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 30 दिन में ठोस विकास योजना लाने की मांग की, जिसमें पलायन रोकथाम, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार शामिल हो। श्रद्धांजलि देने वालों…
