Author: tarun sardar

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। जनपदीय ब्राह्मण सभा की ओर से श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइंस के सत्संग भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित रामानंद शर्मा और संचालन महामंत्री संजय शर्मा एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अबकी बार 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार युवा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संरक्षक पंडित सौरभ भूषण शर्मा…

Read More

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। प्रेमराजपुर के कुछ ग्रामीणों ने भगवानपुर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव के कुछ लोगों ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते मार्ग पर कई जगह जलभराव के हालात भी बने रहते हैं। इससे आवागमन में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अतिक्रमण की शिकायत को लेकर प्रशासन टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग पर अतिक्रमण होना पाया। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन टीम ने उप जिलाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल व एक जेसीबी की मांग भी की है।

Read More

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। रेलवे और बीएसएनएल बोर्ड में सलाहकार सदस्य नियुक्त हुए भाजपा नेताओं का सोमवार को माटी कला बोर्ड के कार्यालय पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति का लाभ क्षेत्र को मिलेगा और यहां की समस्याओं को यह राष्ट्रीय पटल पर उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुभाष गंज मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, ऋषिपाल बालियान, मास्टर नागेंद्र, मनोज तोमर, राजेंद्र उपाध्याय, अनुज आत्रेय, कटार सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन पंवार की ओर से सोमवार को गुरुकुल नारसन, नारसन खुर्द, सकौती, मुंडलाना और सिकंदरपुर गांवों में किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक युवा प्रदेश अध्यक्ष सोनू उर्फ जोंटी चौधरी, मयंक प्रधान, सुधीर पंवार, प्रवेश चौधरी नंदनपुर, संदीप पंवार, गौरव उर्फ संजीव प्रधान, मांगेराम प्रधान सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Read More

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने रविवार रात क्षतिग्रस्त सोलानी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखते ही कार छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। फ्लैट में रखे किरायेदार, पड़ोसियों की शिकायत पर मकान मालिक ने निकाले तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कील लगे डंडों से चार लोगों पर हमला किया। शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में किरायेदार रखवाने वाले ब्रोकर और किराये पर रहे चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि कोमल ग्रोवर निवासी माया एंक्लेव, आईटीबीपी रोड ने तहरीर दी। बताया कि उनके भाई कुणाल ग्रोवर का एक फ्लैट ब्लॉक-2, वेब सिटी, पथरी बाग चौक इलाके में है। इसे किराए पर देने के लिए लोकल…

Read More

रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही एक सप्ताह में मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मुख्यमंत्री से मुलाकात न हुई तो यूनियन सीएम आवास का का घेराव करेगी। इस अवसर पर जिला सचिव, रविन्द्र कुमार, वीरेंद्र पाल, शुभम उपाध्याय, नरायण सिंह, अंकित कुमार, अमन यादव, गोटी उपाध्याय मौजूद रहे।

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी 39 दिन से देहरादून में आंदोलन कर रहे हैं। शासन स्तर पर वार्ता भी हुई, लेकिन उनकी पेंशन की मांग पूरी नहीं हो पाई। इन कर्मचारियों को पेंशन देने के आदेश कोर्ट की ओर से भी दिए गए हैं, लेकिन सरकार के स्तर पर समाधान नहीं होने की वजह से सेवानिवृत्ति के तीन साल बाद भी पेंशन नहीं मिल पाई है। यमुना कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उन्हें धरने पर बैठे सोमवार को 39 दिन हो गए हैं। जबकि क्रमिक अनशन…

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग महासंघ के संरक्षक महिपाल और प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीजी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा से मिला। भट्ट ने कहा कि गवर्निंग बॉडी का गठन बेहद जरूरी है। इसके गठन से नर्सिंग भर्ती में फर्जी अभ्यर्थियों को बाहर कर योग्य अभ्यर्थियों को सम्मिलित होने का मौका मिल पाएगा। कहा कि किसी भी कीमत पर फर्जी अभ्यर्थियों को नौकरी में नहीं आने दिया जाएगा।

Read More

देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक…

Read More