Author: tarun sardar

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। महिला क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा का शुक्रवार को ग्राफिक एरा पहुंचने पर फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। विश्व विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने कहा कि उन्होंने जब कैरियर स्टार्ट किया तब कोई नहीं मानता था कि महिला क्रिकेट में भी कैरियर हो सकता है। इसके बावजूद परिवार और मित्रों ने उन्हें आगे बढऩे में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती महिला क्रिकेट को पहचान दिलाना था। ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने स्नेह राणा पर फूल बरसाये और ढोल…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम देहरादून के सफाई कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सचिव पद उम्मीदवार से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि वह अब सचिव उम्मीदवार धीरज भारती और अध्यक्ष उम्मीदवार राजेश कुमार को अपना समर्थन देंगे। वहीं चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पशु चिकित्साअधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि अब अध्यक्ष और सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार बचे हैं। उम्मीदवारों को जल्द चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन और सरकार को पत्र भेजकर हरिद्वार अर्द्धकुंभ से पहले 500 नई बसें खरीदने का सुझाव दिया है। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि रोडवेज का बस बेड़ा बहुत कम है, ऐसे में अर्द्धकुंभ के दौरान यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही रोडवेज को भी इसका आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और रोडवेज की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुंभ से पहले नई बसें खरीदने की मांग की है।

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शुक्रवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। विभागीय परिषद में शुभम चौहान को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर ममता भंडारी को चुना गया। सचिव के रूप में सूरज शाह, सह सचिव के पद पर कनक थापा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अल्फिशा सैय्यद का चयन किया गया। विभिन्न कक्षाओं से कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया, जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर से वंश रावत, बीए तृतीय सेमेस्टर से सुनील, बीए पंचम सेमेस्टर से बनीता, एमए प्रथम सेमेस्टर से ज्योति एवं एमए…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। एमके पी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यापिकाओं और छात्राओं ने चाचा नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर सुवालेहा ने कविता पाठ किया, जबकि वर्तिका और एंजिल ने मनमोहक कत्थक प्रस्तुति दी। वहीं जोया, तपस्या, प्रेरणा, प्रतिक्षा और रिया ने उत्साहपूर्ण पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या डा. सीमा रस्तोगी और अर्चना पंत ने छात्रा भावना को छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके अतिरिक्त अन्य छात्राओं को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रस्ताव पत्र भेजकर सभी स्कूलों में बाल अधिकारों की सुदृढ़ता के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने, विद्यालयों में वंदे मातरम गायन अनिवार्य करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से टिहरी जिले में जिला स्तरीय एक दिनी कार्यक्रम के आयोजन में ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए डॉ.गीता खन्ना ने अपने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण के साथ ही राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की जानकारी देनी जरुरी…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। परिवार समेत ऊमरा करने सऊदी अरब गए व्यक्ति के बंद घर में चोरी हो गई। घटना टर्नर रोड स्थित लेन सी-13 में हुई। विदेश गए व्यक्ति के साडू की शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि उस्मान निवासी कैलशपुरा, पित्थुवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनके साडू इरफार निवासी सी-23, टर्नर रोड बीते एक नवंबर को ऊमरा के लिए सऊदी अरब गए हैं। तब से उनका मकान बंद है। बताया कि 11 नवंबर की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच चोरों…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामाजिक संस्था ने बच्चों के साथ मनोविज्ञान के जुड़ी बाते की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें कपड़े वितरित करें। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलाकर कई खेल खेले। संस्था के संस्थापक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हंसते-खेलते समय बिताना भी है। इस अवसर पर समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा,बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी जब हम देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करें तभी हम प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, अतुल शर्मा, पारस यादव, दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, नितिन राठौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल प्रबंधन संस्थान में वार्षिक महोत्सव फेस्टला का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान देश भर के स्कूलों और कालेजों से आए छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी के जरिए अपने अपने स्टार्टअप आइडिया दिखाए। साथ ही कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अभिषेक जोशी, उप-कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा और निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फेस्टला में 19 विविध अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून जनपद…

Read More