Login
Author: tarun sardar
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। आचार्यकुलम के एचओडी अमित कुमार दानी को उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रथम राष्ट्रीय खेलों के उदघाटन समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव महाराज, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह और आचार्यकुलम की वाइस चेयरपर्सन डॉ. रितंभरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंह ने अमित कुमार दानी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंगलवार को दर्जाधारी सुनील सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डैम कोठी में स्वागत किया। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के प्रतीक पहाड़ी टोपी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुलाकात के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सुनील सैनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह और सरल व्यवहार प्रेरणादायक है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका की…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। जल संस्थान पेंशनर वेलफेयर सोसाइटी की मंगलवार को जल भवन नेहरू कालोनी में हुई आम सभा में मैनेजमेंट के रवैये के खिलाफ विरोध जताया गया। पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई गई। विसंगतियों के निस्तारण की मांग की गई। आम सभा में अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गोल्डन कार्ड का लाभ पूरी तरह नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े प्रकरणों का भी समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। इसे लेकर कर्मचारी, पेंशनर्स में रोष बढ़ता जा रहा है। तत्काल विसंगतियां दूर किए जाने के साथ…
हरिद्वार,11 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को दूधाधारी चौक भूपतवाला में बिछाई जा रही सीवर लाइन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य स्थायित्व को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव या पुन: खुदाई की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय जनता की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कार्य…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। बार एसोसिएशन देहरादून से जुड़े वकीलों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हरिद्वार रोड पर कोर्ट के बाहर जाम लगा दिया। जाम साढ़े दस बजे से दो घंटे तक लगाने की चेतावनी दी है। सोमवार को वकीलों ने सुबह साढ़े दस बजे से एक घंटे का जाम लगाया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि नए कोर्ट परिसर में बनने वाले वकीलों के चैंबर का मामला लंबे समय से अटका हुआ है। एमडीडीए ने डेवलपमेंट चार्ज भी माफ नहीं किया है। सरकार को मदद के लिए कई पत्र लिखे…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को उनकी रुचियां और संभावनाओं के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। विवि में मंगलवार को भविष्य के फूड सेफ्टी और न्यूट्रिशन लीडर्स को तैयार करने के लिए करियर काउंसलिंग सप्ताह शुरू हुआ। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हिमालय वैलनेस कंपनी के अध्यक्ष डा. एस फारूक ने कहा कि बीते हुए कल से सीखे, आज पर कम करें और बेहतर भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि एक जिज्ञासु मन ही भविष्य में नेतृत्व की क्षमता रखता है। छात्र-छात्राओं के लिए सवाल पूछना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यही सीखने,…
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए बम धमाके की घटना के बाद देहरादून रेलवे स्टेशन पर अलर्ट है। यहां जीआरपी और आरपीएफ के जवान हर प्लेटफार्म पर तैनात किए गए हैं। यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है। ट्रेनों में भी चेकिंग चल रही है।
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। उपनल वालों की हड़ताल से दून अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी है। यहां पर नए कर्मचारी बैठे होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। डेढ़ से दो घंटे में लोगों का नंबर आ रहा है।
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम में मंगलवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए दो यूनियनों के उम्मदिवारों ने अध्यक्ष और सचिव पद पर नामांकन करवाया। दोनों पक्षों के समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, सचिव पद पर धीरज भारती ने नामांकन करवाया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पद पर मीनू घाघट ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर तीसरा नामांकन सुनील खैरवाल ने करवाया है। सचिव पर विनोद कुमार ने भी नामांकन करवाया।
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली बम धमाके की घटना के बाद मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस घटना को सुरक्षा में चूक की वजह से होना बताया और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महापौर प्रत्याशी रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देश की राजधानी के हृदयस्थल लालकिले जैसे उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में बम धमाका होना, केंद्र सरकार की गंभीर सुरक्षा विफलता को उजागर करता है।…
