Author: tarun sardar
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लांघा के टीकरी मजरे में बरसाती नाले की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण से उनकी कृषि भूमि को खतरा पैदा हो गया है। गांव में ही प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि एक भूमाफिया कई दिनो से ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है। तहसील प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर भूमाफिया के हौसले बुलंद हो गए…
रुड़की,15 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस की चेकिंग में एक युवक ने बाइक रोकने पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक घबरा गया और बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाद में युवक ने कोतवाली पहुंचकर और बाइक छोडऩे की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया है। कोतवाली रुड़की पुलिस की टीम मलकपुर चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया। पुलिस ने युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक ने बताया कि वह…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। जौनसार के नागथात में दमकल वाहन तैनात करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में कहा कि नागथात जौनसार के सौ से अधिक गांवों का केंद्र है। इस कस्बे से कई गांवों के लिए सड़कें जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जंगलों और घास के मैदानों में आग लगती है। कई बार आग गांव तक पहुंच जाती है। इसे बुझाने के लिए दमकल के वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, इससे नुकसान होने का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आग…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई पर्स लूट की घटना में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पांच नवंबर को उभरेऊ निवासी भगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि विकासनगर से घर वापस लौटते हुए पेट्रोल पंप के सामने दो युवक उसकी जेब से पर्स लूटकर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शनिवार को पुलिस ने लूट के आरोप में पुल नंबर एक-विकासनगर निवासी दो भाइयों सोहेल और…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक एकेडमी में शनिवार को हिंदी बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक, सृजनशील एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। अलग अलग कक्षाओं में मायरा वर्मा, जसलीन सिंह, स्वस्तिका, अनूप सिंह, आरव नेगी, यशस्वी चौहान प्रथम स्थान पर रहे। शम्मी चौहान, रविंद्र नेगी, शेर सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शनिवार को पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग में बढ़ते खतरों से बचने के तरीके बताए। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को ‘गुड टच, बैड टचÓ के बारे में जागरूक किया। साइबर सेल के निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आजकल डिजिटल दुनिया में खतरे बढ़ रहे हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने को कहा। बताया कि ऑनलाइन ठगी और गलत जानकारी से कैसे बचें। महिला पुलिसकर्मियों ने ‘गुड…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। वकीलों की हड़ताल का असर शनिवार को पछुवादून में भी दिखाई दिया। चैंबर बनाने के लिए जगह की मांग कर रहे देहरादून बार एसोसिएशन को समर्थन देते हुए वकीलों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का आवाह्न किया था। आवाह्न के बाद पछुवादून के वकीलों ने पूरी तरह से कार्य का बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से आम जनता को कई परेशानियां झेलनी पड़ीं। वकीलों की हड़ताल के कारण अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ढकरानी समेत एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट में वाद के सिलसिले में पहुंचे वादी दिनभर परेशान रहे। भाऊवाला से आए रमेश चंद्र…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे के पास से एक तस्कर को 173.33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत ने करीब 52 लाख बताई जा रही है। आरोपी स्मैक की खेप को विकासनगर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, उसकी को सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 12.44 बजे हरबर्टपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर ने सूचना दी थी एक तस्कर स्मैक…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। पछुवादून में आपदाओं से निपटने में आपातकालीन सेवाओं और सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास सेलाकुई की औद्योगिक इकाई और कालसी के एक शिक्षण संस्थान समेत एक गांव में एक साथ किया गया, जिसमें कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया। मॉकड्रिल की शुरुआत एक नकली भूकंप की स्थिति बनाकर की गई। इसके बाद औद्योगिक और परिवहन क्षेत्रों में रासायनिक रिसाव के परिदृश्य को शामिल किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय की तैयारियों को जांचना था। इस दौरान अग्निशमन सेवा, पुलिस…
विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। जौनसार बावर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शोभा यात्रा निकालकर जनजातीय संस्कृति की झलक पेश करने के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक परंपरागत जनजातीय वेशभूषा में नजर आए। राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में शोभा यात्रा को प्रधानाचार्य भारती प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के साथ चल रही प्रधानाचार्य ने बच्चों और आम लोगों को बताया कि बिरसा मुंडा का जीवन सम्मान, समानता और स्वाभिमान के लिए जनजागरण का प्रेरणास्रोत है। महान स्वतंत्रता…
