Author: tarun sardar
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। पहाड़ की पुकार संगठन से जुड़ी महिलाओं ने डीएम व सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर श्रम विभाग में पंजीकरण व रिन्यूअल के लिए आ रही महिलाओं के लिए सुविधायें प्रदान करने की मांग की। इनका कहना है कि श्रम विभाग महिलाओं की सुविधाओं को लेकर संवेदनहीन बना हुआ है। जिससे यहां आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रम विभाग नई टिहरी में प्रतिदिन लगभग चार से पांच सौ महिलायें अपना श्रम पंजीकरण व रिन्युअल के लिए जनपद के सभी नौ ब्लाकों से आ रही हैं। इन महिलाओं को श्रम विभाग में सुविधायें…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से हुई वार्ता के बाद सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के चलते सीएचसी चंबा की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संचालित चंबा जन स्वास्थ्य सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया है। धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने आंदोलनकारियों से वार्ता करते हुए बिंदुवार समस्या हल करने की प्रगति बताई। सीएचसी चंबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती,अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन के रेडियोलॉजिस्ट,अस्पताल का उच्चीकरण समेत 15 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर 29 अक्तूबर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण,रविंद्र रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है।…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए धमाके के बाद गृह मंत्रालय के अलर्ट के चलते जिले में पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था और चौकस कर दी है। बाजारों और कस्बों में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सर्तक रहने की अपील की जा रही है। वहीं टिहरी डैम टॉप से भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जिले के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस को…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। नई टिहरी में स्थापित अवस्थापना पुनर्वास खंड नई टिहरी को नई टिहरी से हरिद्वार किये जाने की आशंका को लेकर सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों व कार्मिकों ने क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्य्याय से मुलाकात कर खंड को अन्यत्र शिफ्ट न किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। जिसमें पदाधिकारियों ने विधायक से कहा कि लगभग प्रत्येक जनपद में अवस्थापना का खंड कार्यरत है। जिनमें कार्य भी हो रहे हैं। नई टिहरी में भी यह खंड कार्यरत है, उसको खत्म कर शिफ्ट किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि यह खंड हरिद्वार में…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाले भ्रम का भी तर्को के साथ मजबूती से जवाब देने की टिप्स दी गई। कहा कि कुछ लोग प्रदेश सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन के खिलाफ एजेंडा सेट कर नकारात्मक बातें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी नजर रखने की जरूरत है। वीरवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक गौरव ने कार्यकर्ताओं…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। थाना मुनि की रेती पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी कर ले जा रहे लगभग 3.16 लाख लागत की 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात भी कही है। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में सीएम धामी के उत्तराखंड को नशामुक्त करने के प्रयासों को लेकर लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। जिसके तहत थाना मुनिकीरेती पुलिस ने पुलिस चैकिंग के दौरान बीती रात्रि…
नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रतापनगर ब्लाक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए दो माह का समय देते हुए यूकेडी ने धरना 8वें दिन समाप्त कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने तहसीलदार आनंद पाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सीएचसी चौंड में विशेषज्ञ डाक्टरों को शीघ्र नियुक्त करने की मांग भी की। यूकेडी ने कहा कि दो माह में यदि स्थिति न सुधारी गई तो, वृहत आंदोलन को अंजाम दिया जायेगा। आठवें दिन स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में चल धरना-प्रदर्शन इसके साथ ही स्थगित हो गया। इस मौके पर यूकेडी के प्रतापनगर ब्लाक के अध्यक्ष रामदेव ने कहा…
साकेत चौराह से मंदिर मार्ग तक हटेंगी 16 दुकानें चमोली,13 नवंबर (आरएनएस)। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। अधिकांश कार्य अंतिम चरण में चल रहे हैं। इसी क्रम में अब धाम में साकेत चौराह से मंदिर के आस्था पथ तक 16 दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने दुकानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य चल रहे। कार्यों की प्रशासन से लेकर उत्तराखंड शासन तक नियमित निगरानी की जा रही है। यहां तक कि पीएमओ से भी समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण…
चमोली,13 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। एसपी ने गौचर मेले में हर दिन सघन चेकिंग अभियान चलाने, दिल्ली के लाल किले में हुई घटना को मद्देनजर रखते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। एसपी ने जिले में होने वाले गौचर व बंड मेले को सुरक्षित व निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए बाहरी दुकानदारों का शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा को देखते हुए जिले की सीमाओं, होटल-धर्मशालाओं व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाएं। डोर-टू-डोर…
चमोली,13 नवंबर (आरएनएस)। गौचर में 14 से 20 नवंबर तक होने वाले 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के लिए पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। मेले में कर्णप्रयाग की ओर से गौचर आने वाले वाहनों को भट्टनगर स्थित मेघा कंपनी के मैदान में खड़ा करना होगा जबकि रुद्रप्रयाग की ओर से आने वाले वाहनों को डाटपुल से पीछे खड़ा किया जाएगा। वाहनों के डायवर्ट होने से मेले में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। शुक्रवार 14 नवंबर से गौचर के मेला मैदान में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ होगा। सात…
