Author: tarun sardar

कोलकाता,13 दिसंबर। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। सभी खिलाड़ी शनिवार तड़के 3:30 बजे कोलकाता पहुंचे। पूरा शहर उनके स्वागत के लिए जग रहा था। एयरपोर्ट और होटल के बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी थी। मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन (यूनिसेफ)के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में जीओएटी इंडिया टूर कर रहे हैं। मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं।…

Read More