Author: tarun sardar
गुवाहाटी ,12 दिसंबर (आरएनएस)। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से हर कोई दंग रह गया था। 19 सितंबर, 2025 को हुई इस दर्दभरी घटना पर जांच लगातार जारी है। असम की सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 12 दिसंबर को, गुवाहाटी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में जुबीन की मौत मामले में चार्जशीट आखिल की है। वरिष्ठ वकील बिजन महाजन ने बताया कि एसआईटी ने जांच के बाद 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानू महंत, मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, संगीतकार शेखर गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा गुरुवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सांसद सौगत रॉय संसद परिसर में ई-सिगरेट पीते देखे गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गिरिराज सिंह ने उनको टोका, तो दोनों की सांसद रॉय से बहस हो गई। सांसद रॉय ने कहा कि इमारत के अंदर धूम्रपान नहीं कर सकते, लेकिन बाहर कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत और गिरिराज ने जब सांसद रॉय को संसद परिसर में धूम्रपान करते देखा तो कहा कि यह प्रतिबंधित और हानिकारक…
तिरुवनंतपुरम ,12 दिसंबर (आरएनएस)। केरल की एक अदालत ने साल 2017 के अभिनेत्री से गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी पल्सर सुनी समेत 6 आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एर्नाकुलम जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश हनी एम वर्गीस ने 8 दिसंबर को अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपी मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी कर दिया था और पल्सर समेत छह अन्य को दोषी ठहराया था। उसके बाद आज सभी आरोपियों को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जो अधिकतम…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू ने शुक्रवार को हवाई किराए को सीमित करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास असाधारण परिस्थितियों में हवाई किराए पर सीमा लगाने की शक्ति है, लेकिन सरकार पूरे वर्ष के लिए ऐसा नहीं कर सकती है। टिकटों की कीमतें आमतौर पर त्योहारी मौसम में बढ़ जाती हैं। उन्होंने हवाई किराए को विनियमित करने के लिए उचित उपायों की मांग वाले एक प्रस्ताव पर यह जवाब दिया। नायडू ने कोरोना वायरस महामारी और हाल ही में इंडिगो संकट में किराए की सीमा निर्धारित…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। इंडिगो की उड़ान संकट के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने इंडिगो की सुरक्षा और परिचालन अनुपालन की निगरानी कर रहे 4 उड़ान संचालन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। विमान नियामक ने कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर किया, जिसमें एयरलाइन के हालिया परिचालन संकट से संबंधित निगरानी में कमियां पाई गई हैं। डीजीसीए ने निलंबन का कारण नहीं बताया है। निरीक्षकों के पास परिचालन अनुपालन और सुरक्षा निगरानी का काम था। डीजीसीए के अधिकारियों का कहना है कि ये निरीक्षक इंडिगो के परिचालन संबंधी जांच, सुरक्षा निरीक्षण और अनुपालन…
