Author: tarun sardar
लंदन,12 दिसंबर। ब्रिटेन के ब्रिस्टल संग्रहालय में चोरी की बड़ी घटना ने लोगों को चौंका दिया है। यहां से ब्रिटिश राज की वस्तुओं सहित 600 से अधिक मूल्यवान वस्तुएं चुरा ली गई हैं, जिसमें भारतीय औपनिवेशिक कलाकृतियां भी शामिल हैं। एवन और समरसेट पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को रात 1 से 2 बजे के बीच 4 लोग ब्रिस्टल स्थित उस गोदाम में घुस गए जहां ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल संग्रह रखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी संग्रहालय के मुख्य परिसर में नहीं हुई। यह ब्रिस्टल के कंबरलैंड रोड स्थित संग्रहालय…
मेरठ ,12 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली रोड पर देर रात तेज गति के कैंटर वाहन ने पहले बस को टक्कर मारी। उसके बाद बाइक सवार दो महिला समेत एक युवक को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उक्त सभी लोग देर रात मंडप में आयोजित माता के जागरण कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना निवासी नितिन कुमार और रिठानी निवासी कविता पुत्री जगपाल और पूनम पत्नी शेर सिंह तीनों ही दिल्ली रोड स्थित एक मंडप में काम करते हैं। गुरुवार की रात मंडप में…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। भारत ने चीन के साथ संबंधों में सुधार और अमेरिका द्वारा लगाए गए रिकॉर्ड उच्च टैरिफ के बीच चीनी अधिकारियों के लिए व्यावसायिक वीजा की प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की योजना प्रशासनिक जांच प्रक्रिया को कम करके चीनी संस्थाओं को एक महीने के भीतर व्यावसायिक वीजा जारी करने की है। रिपोर्ट के अनुसार, 2 भारतीय अधिकारियों ने कहा, हमने चीनी व्यवसायों के लिए प्रशासनिक जांच की प्रक्रिया को हटा दिया है और 4 सप्ताह के भीतर व्यावसायिक वीजा की प्रक्रिया शुरू कर…
नईदिल्ली,12 दिसंबर (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2027 में होने वाली जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 16 जून, 2025 के राजपत्र में अधिसूचित जनगणना 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। वहीं, सरकार बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने जा रही है। इससे जुड़े विधेयक को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनगणना का कार्य 2 चरणों में किया जाएगा- पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने पाटिल के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा कर उन्हें एक अनुभवी नेता बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि पाटिल समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए बहुत उत्सुक थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘शिवराज पाटिलजी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने…
अमरावती ,12 दिसंबर (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में शुक्रवार तड़के तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे तुलसिपाकलू गांव के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट पर हुआ है। बस चित्तूर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रही थी, जिसमें चालक और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे। घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चित्तूर जिले की यह बस भद्राचलम मंदिर के दर्शन के बाद तीर्थ यात्रियों को लेकर…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली समेत पूरे देश में वायु प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। गुरुवार को यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया तो केंद्र सरकार ने इस पर जवाब दिया है। केंद्र ने बताया कि देश अपने वायु गुणवत्ता मानक खुद ही तय करता है और विभिन्न संगठनों द्वारा जारी वैश्विक वायु गुणवत्ता रैंकिंग को कोई आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है। केंद्र ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देश सिर्फ सलाह है और अनिवार्य मानक नहीं हैं। राज्यसभा में पूछा गया था कि आईक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रैंकिंग, डब्ल्यूएचओ का वैश्विक वायु…
0-गोवा नाइट क्लब अग्निकांड नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। गोवा के नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से वापस भारत लाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। भारतीय अधिकारी दोनों भाइयों की कस्टडी लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच चुके हैं। वहीं, थाईलैंड के अधिकारी दोनों को फुकेट से बैंकॉक ले आए हैं। यहां दोनों को आव्रजन कार्यालय में रखा गया है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसके बाद कागजी कार्यवाही कर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को वापस लाने में अभी कुछ दिन और लग सकते…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी और केरल के तिरुवनन्तपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं, लेकिन थरूर का व्यवहार कई सवालों को जन्म दे रहा है। राष्ट्रपति की विशेष दावत में शामिल होने के बाद अब शुक्रवार को थरूर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक से बिना बताए अनुपस्थित रहे। हालांकि, उन्होंने बैठक में न आने की सूचना दे दी थी, लेकिन कारण किसी को नहीं बताया। थरूर के कांग्रेस की बैठक से अनुपस्थित रहने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वे 30 नवंबर को कांग्रेस…
नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से चल रहे एक अवैध कफ सिरप नेटवर्क की जांच के लिए 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर और सहारनपुर के साथ गुजरात के अहमदाबाद और झारखंड के रांची में भी कई परिसरों की तलाशी ली है। एजेंसी ने कफ सिरप नेटवर्क की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत समन्वित तलाशी अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोडीन-आधारित कफ सिरप के दुरुपयोग और उससे जुड़े अवैध व्यापार के बार-बार सामने आने के बाद लगभग 30…
