Author: tarun sardar

मॉस्को,02 दिसंबर। रूस ने सोमवार को कहा कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के पोक्रोव्स्क शहर पर कब्जा कर लिया है, जो एक अहम मिलिट्री लॉजिस्टिक्स हब है. इसके साथ ही उत्तर-पूर्व में वोवचांस्क शहर पर भी कब्जा करने का दावा किया है. क्रेमलिन द्वारा टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताए गए युद्ध के मैदान के इन दावों ने कीव पर दबाव बढ़ा दिया है, क्योंकि वह युद्ध खत्म करने के मकसद से अमेरिका के नेतृत्व वाली मुश्किल बातचीत में अमेरिका को अपने साथ लाना चाहता है. पोक्रोव्स्क, डोनेट्स्क इलाके का एक रोड और रेल हब है, जहां युद्ध से…

Read More

इस्लामाबाद,02 दिसंबर। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच अशांति की आशंका को देखते पाकिस्तान सरकार अलर्ट हो गई है। पाकिस्तान तेहरीक-ए-इंसाफ के प्रदर्शन की धमकी के बाद राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू की गई है। दोनों शहरों में सभी प्रकार के विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और मोटरसाइकिल पर 2 लोगों के बैठने पर रोक है। डिप्टी कमिश्नर हसन वकार चीमा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 1 से 3 दिसंबर तक…

Read More

इस्लामाबाद,02 दिसंबर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का हमला हुआ है। टीटीपी के आंतकियों ने प्रांत के बन्नू जिले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वली के वाहन को निशाना बनाया था, जिसमें वली और 2 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग मारे गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में टीटीपी के 3 आतंकवादियों को मारा गया था, जिसके बाद यह हमला हुआ है। फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान दक्षिण के प्रवक्ता ने बताया था कि आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने नोकंडी जिले में एक सैन्य प्रतिष्ठान…

Read More

ढाका,02 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के लिए एक संदेश लिखा था, जिसका मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को जवाब दिया है। बीएनपी ने एक्स पर लिखा, बीएनपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके भेजे गए संदेश और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती है। बीएनपी इस सद्भावपूर्ण व्यवहार और समर्थन देने की इच्छा की बहुत तारीफ करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक्स पर बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री 80 वर्षीय जिया के स्वास्थ्य को…

Read More

नईदिल्ली,02 दिसंबर। इस समय खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम के देवदत्त पडिक्कल ने तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उनके शतक की मदद से कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 245 रन का बड़ा स्कोर बनाया। यह पडिक्कल के टी-20 क्रिकेट करियर का कुल चौथा और मौजूदा मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में पहला शतक साबित हुआ। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। कर्नाटक ने जब 69 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया, तब पडिक्कल क्रीज पर आए। एक समय कर्नाटक ने…

Read More

नईदिल्ली,02 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से खेलना है। इस मुकाबले से पहले कंगारू टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उस्मान ख्वाजा कमर की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड एक बार फिर ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि दूसरा मैच पिंक बॉल से खेला जाना है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं। ख्वाजा की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस और बो वेबस्टर के रूप में अन्य विकल्प हैं। इंग्लिस ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड लायंस…

Read More

नईदिल्ली,02 दिसंबर। प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस समय जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ तेज शतक (108*) लगाया। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जडऩे वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। दिलचस्प रूप से यह सूर्यवंशी के टी-20 क्रिकेट करियर का कुल तीसरा शतक साबित हुआ। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और आते ही विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में अपना शतक पूरा…

Read More

नईदिल्ली,02 दिसंबर। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा मैच 4 दिसंबर से खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका मिला है। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज मार्क वुड इस मैच से बाहर हो गए हैं। आइए इंग्लैंड की पारी पर एक नजर डालते हैं। जैक्स को टीम में शामिल करने से इंग्लैंड की टीम में स्पिन का विकल्प बढ़ जाएगा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस 27 वर्षीय खिलाड़ी…

Read More

नई दिल्ली,02 दिसंबर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के बढ़ते डिजिटलीकरण और नए वित्तीय उत्पादों के उभरने के साथ, देशों को वैश्विक स्तर पर कर सूचनाओं के समय पर आदान-प्रदान और सहयोग सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने कहा कि कर प्रणाली में निष्पक्षता और जनता का विश्वास बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है. सीतारमण ने यह बात ’18वीं ग्लोबल फोरम प्लेनरी मीटिंगÓ में कही. उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेने के साथ-साथ कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए कि क्षेत्राधिकारों के बीच कर सूचना के आदान-प्रदान से…

Read More

नई दिल्ली,02 दिसंबर। भारत में पैसेंजर वाहन बाजार ने नवंबर माह में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है. घरेलू व्होलसेल्स लगभग 4.25 लाख यूनिट्स तक पहुंच गईं, जो सालाना आधार पर 20.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इस वृद्धि का मुख्य कारण हाल ही में जीएसटी में की गई कटौती के बाद वाहनों की कीमतों में कमी है, जिससे ग्राहकों में नए वाहन खरीदने की उत्सुकता बढ़ी है. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआईएल) ने बताया कि बाजार की स्थिति अभी भी बहुत मजबूत है. एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More