Author: tarun sardar
नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी के कारण आ रही सर्द हवाओं से उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ा हुआ है। कई इलाकों में कोहरा देखा जा रहा है। दूसरी तरफ श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात दित्वाह का खतरा अब दक्षिण भारतीय राज्यों पर मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को चक्रवात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। इसके चलते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात दित्वाह के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज हवाओं के…
नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दोनों नेताओं के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। इसमें आपराधिक साजिश रचकर कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) पर धोखाधड़ी से कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में राहुल-सोनिया के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा और 3 अन्य लोगों के भी नाम हैं। यह एफआईआर 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज हुई है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ साझा की…
नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में देर रात एक दुर्घटना में एक राहगीर की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी चालक का मेडिकल कराकर उसके नशे में होने का पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात वसंत कुंज इलाके में स्थित एम्बिएंस मॉल के सामने हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत…
नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की समयसीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। इन 12 राज्यों में एसआईआर अब 11 दिसंबर तक अपडेट किया जा सकता है। वहीं, ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी होगा। बता दें कि फिलहाल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने एसआईआर की पूरी प्रक्रिया की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी है। अब एन्यूमरेशन पीरियड यानी घर-घर सत्यापन 11 दिसंबर…
रतलाम,30 नवंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक 13 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के स्केटिंग खिलाड़ी ने अपने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, क्योंकि उसके प्रिंसिपल ने उसे करियर खत्म करने, निलंबित करने और पदक छीनने की धमकी दी थी। यह घटना शुक्रवार को डोंगरे नगर स्थित एक निजी स्कूल में हुई और इसने संस्थान के अंदर अनुशासन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छात्र का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को छात्र नियमों के विरुद्ध अपना मोबाइल फोन स्कूल में ले आया और कक्षा के…
नईदिल्ली,30 नवंबर (आरएनएस)। चक्रवात दित्वाह आज तमिलनाडु और पुडुचेरी से टकरा सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। तूफान से जुड़ी बारिश की घटनाओं में तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में दीवार गिरने से 2 लोग मारे गए हैं, जबकि मयिलादुथुराई में करंट लगने से एक मौत हुई है। तमिलनाडु में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) समेत 28 से ज्यादा टीमों को तैनात किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 29 नवंबर की रात 11:30 बजे तक तूफान 10.7 डिग्री उत्तरी…
