Author: tarun sardar

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने देश के विकास में किए गये उनके योगदान को याद किया। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। कई ऐसी योजनाएं बनायी जिससे देश के हर वर्ग का हित हुआ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। विगत दिनों मसूरी में बरसात से आयी आपदा से क्षतिग्रस्त हो चुकी झड़ीपानी टोल बस्ती का बचाव कार्य अभी तक शुरू न करने से क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ रहा है। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने झड़ीपानी टोल बस्ती के आपदाग्रस्त क्षेत्र में अभी तक कार्य शुरू न करने पर नाराजगी व्यक्त की। बुधवार को इस संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसके बाद मसूरी पालिका प्रशासन जागा और पालिका ने जेसीबी लगवाकर रोड को ठीक करना शुरू कर दिया। राज्य आंदोलनकारी ने कहा कि ट्रेकिंग रूट का बनना तो नितांत आवश्यक था, पालिका का यह…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। डा. ओम प्रकाश दुग्गल चेरिटेबल सोसाइटी की ओर से हिम सुरभि म्यूजियम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सलाहकार सांइस सिटी और नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम भारत सरकार के पूर्व डीजी डा. गंगा सिह रौतेला को उनकी उपलब्धियों पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर मुंबई से आए छात्र छात्राओं को प्राकृति इत्र डिजाइन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्राकृतिक इत्र बनाने के बारे में सिखाया गया। कार्यक्रम में डा, गंगा सिंह रौतेला को मुख्य अतिथि अल्पना पंत जोशी, राजीव गांधी कालेज मुबंई के प्रधानाचार्य डा. बीएन पांडे, आरके मारवाह व…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल द्वारा लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आम जनमानस और पर्यटकों के लिए बुधवार को छाया चित्र प्रदर्शनी ओर मूर्ति कक्ष का शुभारंभ किया गया। अधिक्षण पुरातत्वविद डॉ.मोहन जोशी, ग्राम प्रधान लाखामंडल वीना भट्ट ने मूर्ति कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन किया। डॉ.मोहन जोशी ने बताया कि मूर्ति शेड में लाखामंडल क्षेत्र में प्राप्त अनमोल और ऐतिहासिक प्रतिमाएं, शिवलिंग और अन्य धरोहरों को रखा गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर उत्तराखंड के स्मारकों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए लाखामंडल और आसपास के…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने बुधवार को डायबिटीज के कारणों, शुरुआती लक्षणों और दीर्घकालिक प्रभावों की जानकारी साझा की। उन्होंने समय पर जांच, संतुलित पोषण और जीवन शैली में सुधार को इसके रोकथाम के मुख्य उपाय बताया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में वल्र्ड डायबिटीज वीक के तहत हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के डायबिटीज डिपार्टमेंट के डायरेक्टर और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य पर किया गया निवेश जीवन का सबसे लाभकारी निवेश हैं। उन्होंने असंतुलित आहार, निष्क्रिय दिनचर्या, तनाव और अव्यवस्थित जीवन शैली आदि को डायबिटीज के…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू ) ने उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उपनल कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल और कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल धरने में पहुंचे। प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि केंद्र कि सरकार ने चार मजदूर विरोधी श्रम सहिताएं बनाई हैं, जो श्रमिकों और कर्मचारियों को गुलामी कि ओर धकेल देगी। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और अन्य रेखीय विभागों की योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि उद्यान विभाग की सभी विभागीय नर्सरियों को पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने सभी मुख्य उद्यान अधिकारियों को नर्सरी/राजकीय उद्यान पुनर्जीवन के लिए एक माह के अंतर्गत विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा। महानिदेशक ने निर्देश दिए कि इन नर्सरियों को पुनर्जीवन देने के लिए जो प्लान बनाया जाए उसमें क्षेत्र…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। एडीजी वी मुरुगेशन ने देहरादून में चुनौती बन रही यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को देहरादून पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध मैनपॉवर का बेहतर तरीके से उपयोग करने को कहा। ट्रैफिक में सुधार के लिए अन्य विभागों के साथ मिलकर जो कार्य किए जाने हैं उनकी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पुलिस से ट्रैफिक में कम कोर्स का मुद्दा भी रखा गया है। जिस पर उन्होंने जल्द फोर्स बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी…

Read More

देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए संचालित राज्य का प्रथम मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड़ देहरादून का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। श्री राज भट्ट ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी तरफ…

Read More