अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
Author: tarun sardar
इस्लामाबाद,05 अपै्रल। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 105 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से जारी लगातार बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों में 23 बच्चे, 17 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 44 बच्चे हैं। भारी बारिश के चलते कई जिलों में मकानों की…
