Author: tarun sardar

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, संघर्ष और सेवा की नीति पर आगे बढ़ रही है, और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बातें उन्होंने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वायदों से परेशान है। भाजपा राज में जनता को सिर्फ ठगा जा रहा है। इसलिए आगामी विधानसभा…

Read More

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। टिहरी विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक में लोगों को सीवर लाइन की सुविधा जल्द मिलेगी। इसके लिए यहां लगभग 151 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को टिहरी विस्थापित क्षेत्र निर्मल ब्लॉक में ऋषिकेश विधायक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 150 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से डाली जाने वाली सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीवर लाइन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर निकासी एवं…

Read More

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए मुनिकीरेती और तपोवन में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने शिवपुरी से लेकर खारास्रोत तक राफ्टिंग की, जिससे दिनभर गंगा रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी दिखी। खतरनाक रैपिडों पर पर्यटकों के लिए राफ्टिंग का रोमांच दोगुना होता भी दिखा। शांत पहाड़ी घाटियों में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों का शोरगुल भी गूंजता रहा। रविवार को सुबह से ही दिल्ली, एनसीआर, यूपी और हरियाणा से राफ्टिंग के लिए पर्यटकों का तांता मुनिकीरेती में लगना शुरू हुआ। राफ्टिंग कंपनियों के कार्यालयों में बुकिंग के लिए सुबह से दोपहर तक पर्यटक जुटे दिखे।…

Read More

ऋषिकेश,16 नवंबर (आरएनएस)। शहर और आसपास क्षेत्र में रेंटल बाइक-स्कूटी का कारोबार तेजी से उभर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को कर्मिशयल दोपहिया वाहन किराये पर देकर आमदनी का नया जरिया मिला है, लेकिन अब यह माध्यम उनके लिए मुनाफा कम नुकसान की वजह ज्याद बन गया है। बाइक-स्कूटी रेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित गुप्ता के मुताबिक लाइसेंस होने पर पर्यटक को प्रति दोपहिया वाहन 600 रुपये शुल्क पर दिया जा रहा है। उन्हें वाहन ले जाते समय हेलमेट भी दिया जा रहा है, जिससे कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने हैरानी जताई कि कई पर्यटक ट्रैफिक…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। रविवार को सुबह पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री और ईंट भ_े के मजदूरों, कोल्हुओं, घरेलू किरायेदारों और अन्य संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई में विशेष रूप से उन मकान मालिकों पर नजर रखी गई, जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। जांच में पाया गया कि 10 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। उन सभी के खिलाफ एक लाख रुपये के चालान किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किरायेदारों का सत्यापन न कराना…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता हो गई। लापता महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सुभाष चंद्र निवासी रामनगर रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 55 वर्षीय बहन मेमो 15 नवंबर को अपने घर ग्राम गदरजुडड़़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। गुम्मावाला स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में रविवार को स्काउट एवं गाइड की ओर से प्रवेशिका शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने प्रधानाचार्य को स्कार्फ और गूगल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य उनियाल ने भी वैभव गौड़ को पट्टा एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षक वैभव गौड़ ने बच्चों को स्काउट एवं…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। किशनपुर जमालपुर निवासी एक ग्रामीण ने कुछ लोगों पर जबरन काम छोडऩे का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशनपुर जमालपुर निवासी इमरान हुसैन ने तहरीर में बताया कि वह 2005 से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है। लंबे समय से सेवा देने के बावजूद कुछ लोग अब उसे नौकरी से निकालना चाहते हैं। आरोप है कि फैक्ट्री से स्वयं त्यागपत्र देने का दबाव बनाया…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। लंढौरा में घर से 35 हजार रुपये और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। लंढौरा के मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी मनफूल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 नवंबर को दिन में वह सपरिवार मकान की छत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी ने घर घुस कर आलमारी का ताला तोड़ कर 35 हजार रुपये, गले का सोने का सेट, एक सोने का टिक्का, चांदी की पाजेब और अंगूठी समेत कई आभूषण चोरी कर लिए हैं। पीडि़त जब अपने परिवार के साथ छत से नीचे आया…

Read More

रुड़की,16 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे के व्यापारी ने रविवार को एक युवती पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित कराई और फोन बंद कर लिया। पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More