Author: tarun sardar
कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है. 63 साल के सुजीत बोस को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. दरअसल, ईडी ने सुजीत बोस और उनके बेटे समुद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था. सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सुजीत बोस पर नगरपालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ओएमआर शीट में हेरफेर कर पैसों के बदले नियुक्तियां करवाने का आरोप है. अधिकारियों के…
नई दिल्ली,12 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौखिक रूप से कहा कि सबरीमला मंदिर में मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं को प्रवेश से रोकना निषेध’ है या नहीं, आखिरकार यह अंतरात्मा की बात है. शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि अगर लोग, अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिये, मिलकर यह तय करते हैं कि इस प्रथा में सामाजिक सुधार की जरूरत है, तो कोर्ट शायद ऐसे सुधार को मान लेगा. सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ केरल के सबरीमला मंदिर समेत धार्मिक जगहों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और दाऊदी बोहरा समेत कई धर्मों की…
नईदिल्ली,12 मई (आरएनएस)। पेपर लीक के कारण रद्द हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मंगलवार को 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक को पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इनकी पहचान मनीष यादव और राकेश मंडावरिया के रूप में हुई है। मनीष को जयपुर में हिरासत में लिया गया है। दोनों की प्रश्न-पत्र प्रसारित करने में भूमिका है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले में सीकर, झुंझनू और देहरादून से अब तक 15 लोगों को हिरासत…
चेन्नई,12 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय ने मंगलवार को अपने निजी ज्योतिषी थिरु रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री का विशेष अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। राधान पंडित अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी हैं और उन्होंने चुनाव के दौरान विजय को सलाह दी थी। साथ ही, पंडित ने ही विजय के राजनीतिक उदय की भविष्यवाणी की थी और जीत निश्चित बताई थी। चुनाव से महीनों पहले राधान पंडित ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया था कि विजय की कुंडली तमिलनाडु में एक बड़ी राजनीतिक सफलता की ओर इशारा करती है। उन्होंने तमिलगा…
0-प्रोटेम स्पीकर ने तृणमूल के आरोपों को खारिज किया कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। मानिकतला से बीजेपी विधायक तापस राय को पश्चिम बंगाल विधानसभा का नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।आज शाम राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। 18वीं बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। प्रोटेम स्पीकर के रूप में राय ही इस बार नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तापस राय ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कोलकाता की मानिकतल्ला सीट…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
# देशभर के 51 शहरों में अभियान, 10 लाख नागरिकों को व्यवहारिक जलवायु कार्रवाई के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य नई दिल्ली, 12 मई (आरएनएस)। पूर्व आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर एवं प्रख्यात जलवायु कार्यकर्ता प्रो. चेतन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में ‘भारत क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा’ का शुभारंभ कल, 13 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित राजघाट से प्रार्थना सभा के साथ किया जाएगा। यह यात्रा देशव्यापी जलवायु जनआंदोलन की शुरुआत का प्रतीक होगी। एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित यह 100 दिवसीय यात्रा जलवायु जागरूकता को जनभागीदारी में बदलने का प्रयास है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने दैनिक जीवन…
नईदिल्ली,12 मई (आरएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रो लेकर चिंता और अफवाह बढ़ गई है। इस पर मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं और किसी को घबराना नहीं चाहिए। सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में पुरी ने कहा कि देश के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार सुरक्षित है। पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है। भारत के पास 60 दिनों का…
कोलकाता,12 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में नई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि दो इंजन वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का सुचारू रूप से कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को ‘आयुष्मान भारतÓ का लाभ मिलेगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं में से एक है, जो…
0-ग्रामीण विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा रायपुर,12 मई (आरएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे। अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नया रायपुर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े संबंधित पक्ष शामिल होंगे। समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने, अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने की व्यवस्था…
