Author: tarun sardar
आसनसोल,05 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं, जो राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा सीट से वे लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और इस बार भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों ही करोड़पति श्रेणी में आते हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी आय और संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है, जिससे उनके आर्थिक प्रोफाइल की स्पष्ट तस्वीर…
माल्दा,05 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के सामसी इलाके में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी सभा के दौरान एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के सामने अचानक ड्रोन उडऩे से सभा स्थल पर हड़कंप मच गया। इस घटना में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंकित कुमार पासवान, श्रीकांत मंडल और नूर अख्तर है, जो बिहार के कटिहार जिले के निवासी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सभा खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार हो…
0-पीएम ने कहा- इस राज्य में चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब करेंगे कूचबिहार,05 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है। उन्होंने तृणमूल पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति का आरोप लगाया और भाजपा को भरोसे और विकास का विकल्प बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। पीएम ने कहा- टीएमसी के पापों का…
नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने निर्वाचन आयोग को चुनावों को निष्पक्ष बनाए रखने वाली प्रमुख संस्था बताते हुए कहा कि यदि चुनाव संचालित करने वाले लोग उम्मीदवारों पर निर्भर हों, तो चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की जा सकती. शीर्ष कोर्ट की न्यायाधीश ने पटना के चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान देते हुए मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने वाली संस्थाओं की संरचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 1995 के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा, ”एक बार फिर यह संरचनात्मक चिंता…
श्रीगंगानगर,05 अपै्रल (आरएनएस)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है. संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने चार युवकों को मौके से गिरफ्तार किया, जो इस नशीले माल को उठाने पहुंचे थे. जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई कर इस बड़ी तस्करी को विफल किया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में इनके तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की…
धनबाद ,05 अपै्रल (आरएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में गैस लीक होने से हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि गैस कटर का सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है। वहीं, सिलेंडर फटने के बाद इलाके में गैस फैल गई, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। 4 लोगों को सांस संबंधी समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना कबाड़ चोरी के दौरान हुई। मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी के…
बिश्वनाथ चारियाली ,05 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज चुनावी राज्य असम के बिश्वनाथ चारियाली में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा, असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा। सत्ता में आते ही उन्हें जेल भेजेंगे। राहुल ने कहा, मुख्यमंत्री की बयानबाजी हताशा की प्रतीक है, क्योंकि उन्हें अपनी हार और भविष्य का डर है। हिरण को जिस…
नईदिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान सैकड़ों ईमेल और मैसेज में बातचीत हुई थी। सूत्रों ने हालिया जारी हुए दस्तावेजों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने अनिल के सामने खुद को व्हाइट हाउस का अंदरूनी सूत्र बताया और जब अनिल को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा तो बतौर दोस्त सलाह भी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जब पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने, तब अनिल यह समझना चाहते थे कि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में भारत की क्या जगह…
श्रीनगर,05 अपै्रल (आरएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि युद्ध के तरीके में बड़ा बदलाव आ रहा है, जिसके लिए डोमेन-सेंट्रिक अप्रोच से मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स में बदलाव की जरूरत है. सीडीएस ने श्रीनगर में मौजूद चिनार कॉर्प्स के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है, जिसके लिए डोमेन-सेंट्रिक अप्रोच से मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस की ओर बदलाव की जरूरत है, जो एक मजबूत और इंटीग्रेटेड आर्किटेक्चर पर आधारित हो. उन्होंने संयुक्तता की अहमियत पर जोर दिया और इस बात पर बल दिया कि जमीन, हवा, समुद्र,…
नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वितरण के लिए भेजी जाने वाली दवाओं की अवैध सप्लाई और बिक्री करने वाले एक बड़े संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की दवाएं बरामद की गई हैं और अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह रैकेट पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था और ब्रोकरों के नेटवर्क के जरिए कई शहरों में दवाओं की सप्लाई की जा रही थी. डीसीपी क्राइम-4 पंकज कुमार ने बताया की क्राइम ब्रांच की एनआर-2 टीम को एसआई प्रीतम चंद की…
