Login
Author: tarun sardar
जोहरान ममदानी की जीत से अमेरिका में राजनीतिक ध्रुवीकरण तीखा होने के साथ-साथ कई स्तरों पर विभाजन बढऩे की आशंका है। वैसे यह कोई छोटी विडंबना नहीं है कि दुनिया के सर्व-प्रमुख वित्तीय महानगर का मेयर अब एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट है! जोहरान मामदानी के विजयी होने पर एक टीकाकार ने कहा है कि न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित 34 वर्षीय मेयर को उन शख्सियतों का शुक्रगुजार होना चाहिए, जो सरकारी खजाना धनी लोगों को सौंपते चले गए। परिणाम आम न्यूयॉर्क वासी का समाजवाद की तरफ हुआ झुकाव है। भारतीय फिल्मकार मीरा नायर के बेटे मामदानी खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। कुछ…
ओम प्रकाश गुप्ता आज की वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था में, जहाँ न्यायसंगत वेतन, सम्मानजनक कार्य और श्रमिक संरक्षण टिकाऊ विकास के मूल तत्व हैं, वेतन संहिता, 2019 भारत के लिए प्रवर्तन से सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को इंगित करती है। वियतनाम जैसे अनेक? विकासशील देशों के उदाहरण दर्शाते हैं कि समयबद्ध और सुविचारित श्रम सुधार किस प्रकार सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करते हुए आर्थिक वृद्धि को गति दे सकते हैं। वियतनाम में न्यूनतम वेतन सुधार और श्रमिकों की सुरक्षा के संवर्धित उपायों सहित श्रम कानूनों के किए गए बदलावों की बदौलत विदेशी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और…
हरिशंकर व्यास पर सवाल यह है कि क्या हम बाँझ हो रहे हैं या हो चुके हैं? और उससे भी बड़ा सवाल यह कि बाँझ होना आखिर है क्या? मेरा मानना है, बाँझपन को केवल स्त्री या पुरुष की संतान उत्पन्न करने की अक्षमता के अर्थ में नहीं, बल्कि बंजरता, अनुत्पादकता, नाकाबिलियत और असमर्थता के उस गहरे अर्थ-भाव में समझना चाहिए जहाँ जीवन केवल चलता है, पर कुछ रचता नहीं। हम इसकी प्रक्रिया में हैं! और ‘हमÓ का अर्थ? हम हिंदू! हिंदू समाज, उसकी भीड़, उसका भविष्य! दिक्कत यह है कि भीड़ की भेड़चाल में हम कुल आबादी के उन…
मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर एनआईए की टीम उत्तर दिनाजपुर पहुंची जगदीश यादव कोलकाता,15 नवंबर (आरएनएस)। अल फलाह यूनिवर्सिटी में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल खाली करने को मजबूर हो रहे हैं।अल फलाह यूनिवर्सिटी के नाम से लोग दहशत में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक छात्र को गिरफ्तार किए जाने की घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। अधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी दी है। गिरफ्तार एमबीबीएस के छात्र का नाम निसार आलम है। उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस की मदद…
घटना स्थल पर मंत्री फिरहाद व सुजीत बोस पहुंचे, दोनों ने व्यवसायियों पर उठाए सवाल पार्षद ने व्यवस्था पर उठाई उंगली, कहा- यहां 22 बार लग चुकी है आग जयदीप यादव कोलकाता,15 नवंबर (आरएनएस)। एक बार फिर वृहत्तर बड़ा बाजार में भीषण अगली की घटना घटी है। उक्त घटना को लेकर जहां एक बार फिर व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है वहीं खबर के लिखे जाने तक आग बुझाने का काम चल रहा था। पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों के अनुसार आग वृहत्तर बड़ा बाजार स्थित बिजली का समानों के लिए ख्यात इजरा स्ट्रीट स्थित 26 न. इजरा…
कोलकाता,15 नवंबर (आरएनएस)। दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में तीन दिवसीय ‘बांग्ला मोदेर गर्व’ प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घाटन हुआ। यह मेला 16 नवंबर तक चलेगा। मेले का औपचारिक उद्घाटन जयनगर निर्वाचन क्षेत्र की सांसद प्रतिमा मंडल ने किया। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री दिलीप मंडल, कैनिंग पश्चिम के विधायक परेश राम दास, मगराहाट पश्चिम के विधायक गियास उद्दीन मुल्ला, मगराहाट पूर्व की विधायक नमिता साहा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलिमा मिस्त्री विशाल, जिला परिषद मुजीबुर रहमान मुल्ला, जिला परिषद के उप-प्रशासक नीलिमेश मंडल, जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पाल, कैनिंग उप-प्रशासक मिथुन विश्वास, जिला सूचना एवं संस्कृति अधिकारी…
पश्चिम मिदनापुर,15 नवंबर (आरएनएस)। गड़बेता थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आज दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। अदालत सूत्रों के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2021 की है। मृतक बच्चे का नाम अनिमेष लहबर था, जिसकी उम्र मात्र सात वर्ष थी। वह गड़बेता इलाके में अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का युवक स्वदेश लहबर साइकिल लेकर वहां पहुंचा और…
कोलकाता,15 नवंबर (आरएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर एलान किया कि अब भाजपा का अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है। उनके इस बयान पर अब सियासी वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा था, ”गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब हम बंगाल से भी जंगल राज हटाएंगे।” प्रधानमंत्री के बयान पर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी भ्रम में मत रहें। बंगाल में…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा सीट पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा का बूथ मैनेजमेंट मत प्रतिशत बढ़ाने में कामयाब रहा है। डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने रिकार्ड 11 हजार 839 मतों से विजय प्राप्त की है। भाजपा के राम के प्रचार में भोपाल सांसद आलोक शर्मा की मेहनत रंग लाई है। यहां सीपीएम के श्याम की करारी हार हुई है। सांसद शर्मा ने हायाघाट के सभी चारों मंडलों में निचले स्तर पर और गांव.गांव जाकर बैठकें की थीं। बूथ सम्मेलनों में उनके द्वारा बूथ अध्यक्ष, बीएलए और रिलीवर को दिए टिप्स से बूथों पर कसावट देखने मिली है।…
आलीराजपुर,15 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आलीराजपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दीवाली और होली की ही तरह है। भारत माता के अमर सपूत स्वाभिमान और स्वराज के प्रतीक, जनजातीय अस्मिता के संरक्षक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे प्रदेश सहित देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पांचवें जनजातीय गौरव दिवस पर चारों दिशाओं में भारत अपने जनजातीय नायकों की स्मृतियों को…
