Author: tarun sardar
बिलासपुर,02 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले में अमित जोगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज उच्च न्यायालय ने बिना सुनवाई का अवसर दिए मेरे विरुद्ध सीबीआई की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है। अमित…
नई दिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच भीषण संघर्ष दूसरे महीने में आ चुका है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान और ईरानी ताकत को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है, वहीं ईरान भी लगातार हमले तेज कर रहा है। इन सबके बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। मौजूदा हालात के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने कहा है कि भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, होर्मुज स्ट्रेट का भविष्य…
डिडौली (अमरोहा),02 अपै्रल (आरएनएस)। अशरफपुर फैजगंज गांव में मंगलवार शाम निकाह की खुशियों के बीच छुहारे बांटते समय हुई छीना-झपटी और लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़तों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। संभल के असमोली स्थित धकतोड़ा गांव निवासी सत्तार के बेटे नजरे आलम की बरात अशरफपुर फैजगंज गांव में आई थी। उनका निकाह गांव निवासी मारूफ की बेटी के साथ निकाह हुआ। निकाह के बाद छुहारे बांटने की रस्म…
सागर,02 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक दुखद आत्महत्या का मामला सामने आया है। ग्राम मुठिया चांदपुर में नवविवाहित जोड़े ने शादी के कपड़े पहनकर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजेंद्र उफऱ् गोलू और उसकी 22 वर्षीय पत्नी काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों की शादी मात्र 3 साल पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस के अनुसार दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे…
बिलासपुर,02 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। आज इस केस में हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच (डीबी) ने मुख्य आरोपी रहे अमित जोगी को तीन हफ्ते में सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि साल 2003 में एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में 2007 में निचली अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि…
* किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं * किसी भी पोजि़शन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है रायपुर, 2 अप्रैल। जब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट के दौरान किरण पिस्दा ने गोलकीपिंग के दस्ताने पहने, तब वह अपने अब तक के अनुभवों पर भरोसा कर रही थीं। उन अनुभवों पर, जिन्होंने चुनौतियों और निराशाओं के बीच उन्हें और अधिक मजबूत बनाया। 24 साल की उम्र में किरण अपने खेल कौशल के शिखर पर नजर आती हैं।…
नईदिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)। रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर आगाह किया है कि वह कोई भी नापाक कदम उठा सकता है। उन्होंने गुरुवार को केरल के तिरूवनन्तपुरम में आयोजित सैनिक सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा एक बार फिर दोहराया कि अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है। सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारा पड़ोसी आजकल जो स्थिति है उसमें कोई भी कदम उठा…
पूर्णिया,02 अपै्रल (आरएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके पिता के साथ मिलकर अपने पति की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी. शव को गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र में बोरा में बंद करके फेंक दिया. महिला को जब महसूस हुआ कि वो पुलिस के गिरफ्त में आ सकती है, तो वह पूर्णिया के हाट थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. हाट थाना की पुलिस ने इसकी सूचना…
श्रीनगर,02 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को श्रीनगर के लाल चौक पर घंटा घर के पास स्कूल वैन दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. हालांकि, इस हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए. अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की पहचान जावेद अहमद (47) के तौर पर हुई है. वह बेमिना के उमैर अबाद का रहने वाला था. हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन का ड्राइवर जावेद अहमद का वाहन से कंट्रोल खो…
नई दिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के जुड़े मामले में दोषी करार दिए गए मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है. स्पेशल जज दिग्विनय सिंह ने ये आदेश दिया. कोर्ट ने 1 अप्रैल को राजेंद्र भारती को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने भारती के अलावा रघुवीर शरण प्रजापति को भी दोषी करार दिया. कोर्ट ने भारती को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 का दोषी पाया. इस मामले में राजेंद्र भारती की मां सावित्री श्याम भी आरोपी थीं लेकिन उनकी पहले ही मौत…
