डिडौली (अमरोहा),02 अपै्रल (आरएनएस)। अशरफपुर फैजगंज गांव में मंगलवार शाम निकाह की खुशियों के बीच छुहारे बांटते समय हुई छीना-झपटी और लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़तों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
संभल के असमोली स्थित धकतोड़ा गांव निवासी सत्तार के बेटे नजरे आलम की बरात अशरफपुर फैजगंज गांव में आई थी। उनका निकाह गांव निवासी मारूफ की बेटी के साथ निकाह हुआ। निकाह के बाद छुहारे बांटने की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान छीना-झपटी हो गई।
देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें बराती फुरकान निवासी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी दिल्ली, मोहम्मद हसन, इरफान, शाहरूख निवासी नूरपुर तुगलकाबाद थाना रजबपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

