हनुमान जयंती पर किया गया गदा पूजन का आयोजन
प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। हिन्दू जन जाग्रति समिति के द्वारा श्री राम मंदिर हीवेट रोड के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गदा पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक अतुल खन्ना ने विधि विधान पूर्वक गदा पूजन किया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने आरती की और कहा कि गदा शौर्य शक्ति और पराक्रम का प्रतीक है जिसे हनुमान जी ने धारण कर राम विरोधियों का अंत किया था। उसी तरह हर हिन्दू को
हनुमान जी की तरह गदा धारण कर राम और राष्ट्र की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। व्यक्ति को शक्ति शाली बनना होगा क्योंकि शक्तिशाली व्यक्ति ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इस अवसर हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक अतुल खन्ना देहदानी रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

