यूजीसी एक्ट 2026 बहाली के लिए आज से 14 अप्रैल तक चलेगा समता अधिकार अभियान- डॉ कमल उसरी
प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। आज यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन के नेतृत्व में जिला कचहरी प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने बहुजन एकता दिवस मनाया और आज से 14 अप्रैल तक यूजीसी एक्ट 2026 के बहाली लिए समता अधिकार अभियान चलाने का संकल्प लिया।
बहुजन एकता दिवस को सम्बोधित करते हुए यूजीसी एक्ट 2026 बचाओं समता आंदोलन, इलाहाबाद, संयोजक डॉ कमल उसरी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, जब सुप्रीम कोर्ट ने एससी/ एसटी कानून ख़त्म करने का निर्णय दिया था, तब उक्त निर्णय के खिलाफ गैर राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीकों से 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी रेगुलेशन 2026 के पक्ष में सकारात्मक निर्णय केन्द्र सरकार की ग़लत नियत और कमजोर पैरवी से नही आयेगा तो मजबूरन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीकों से भारत बंद करने की स्थिति बन सकती है जिसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार भारत सरकार होगी।
बहुजन एकता दिवस को वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव ने भी सम्बोधित किया। सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सभी बहुजन शहीदो को विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता कुमार शिधार्थ, गुलाब सिंह यादव, सौरभ कुमार, अनीश यादव, दिनेश कुमार राव, रमेश कुमार, हेमराज, आशीष कुमार अंशु पाल, इंद्रजीत पाल, अमन चंद्रा, प्यारे लाल, आशीष पाल, श्याम चन्द्र पाल, प्रमोद कुमार भारतीया, जितेंद कुमार इत्यादि अधिवक्ताओं के साथ कई अवकाश प्राप्त अधिकारी, कर्मचारी, बुद्धजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

