प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस, वार्ड में बस्ती सम्पर्क अभियान, सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 को लेकर कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से विभिन्न अभियानों की शुरुआत होने जा रही है जिसमें पूरी मेहनत से लगना है। बस्ती संपर्क अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी।
इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 9 अप्रैल को पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में करने की योजना पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं बचा है। जनता विपक्ष के मंसूबों को समझ चुकी है।
इस दौरान कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रमोद सिंह, अनुज कुशवाहा, आनन्द श्रीवास्तव, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, रवींद्र गांधी, सुनील केसरवानी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

