Author: tarun sardar

0 रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पहली बार लेडार आधारित स्पीड कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 7 आधुनिक स्पीड कैमरे लगाए गए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर इन्हें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किया गया है। रायपुर में इन स्थानों में लगे कैमरे रायपुर में मरीन ड्राइव, वीआईपी रोड और मंदिर हसौद क्षेत्र…

Read More

दुर्ग, 11 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बंजारीपारा में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते रात भर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दुकान गई थी बच्ची, खंडहर में मिली अचेत* जानकारी के अनुसार, घटना 10 तारीख की है। स्कूल से लौटने के बाद मासूम बच्ची अपनी दादी से 5 रुपये लेकर पास की दुकान पर…

Read More

हिसार,10 अपै्रल (आरएनएस)। सतलोक आश्रम मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया है. करीब 11 साल 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद रामपाल जेल से बाहर आया है. ये रिहाई उसे देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने के बाद मिली है. दरअसल 8 अप्रैल को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत मंजूर की थी. अदालत के आदेश के अनुसार रामपाल के वकीलों ने हत्या के दो मामलों में 5-5 लाख रुपये के बेल बॉन्ड जमा कराए. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी…

Read More

खुर्दा (ओडिशा),10 अपै्रल (आरएनएस)। ओडिशा के खुर्दा जिले में स्थित आईएनएस चिल्का परिसर में एक ट्रेनी अग्निवीर ने कथित तौर पर जान दे दी. उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. मृत उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था. बताया जाता है कि 19 साल के ट्रेनी अग्निवीर का शव 8 अप्रैल को भारतीय नौसेना के आईएनएस चिल्का परिसर के एक कमरे से संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. मृतक की पहचान कार्तिक यादव के रूप में हुई है. कार्तिक यहां प्रशिक्षण ले रहा था. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा कदम क्यों…

Read More

गाजियाबाद/नई दिल्ली,10 अपै्रल (आरएनएस)। गाजियाबाद में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के बाद मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत ने न केवल इस घटना पर गहरा दुख जताया, बल्कि पुलिस और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता को देखकर इसे चौंकाने वाला करार दिया. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी को आगामी 13 अप्रैल को केस की पूरी फाइल और रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने…

Read More

रायपुर ,10 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय चैन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। लग्जरी वाहन में घूम-घूमकर देशभर में वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 07 महिलाएं और 01 पुरुष शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही लोगों के गले से सोने की चेन पार कर देता था। आरोपियों ने रायपुर शहर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चौंकाने वाली…

Read More

रायपुर,10 अपै्रल (आरएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से 303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि रेलवे के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी स्क्रैप बिक्री है। उल्लेखनीय है कि यह आय रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 270 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य से 12.4 प्रतिशत अधिक है, जो संगठन की कुशल कार्यप्रणाली, प्रभावी योजना एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाता है। यह सफलता विभिन्न कार्य स्थलों एवं ट्रैक किनारे पड़े स्क्रैप की सुनियोजित पहचान, उसके व्यवस्थित एकत्रीकरण तथा ई-नीलामी के माध्यम से प्राप्त की…

Read More

नईदिल्ली,10 अपै्रल (आरएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर 9 अप्रैल की दोपहर को कतर में दोहा पहुंचे। शाम को उन्होंने कतर के ऊर्जा कार्य राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के अध्यक्ष तथा सीईओ साद शेरिदा अल-काबी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री पुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से कतर के आमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और कतर के प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी को शुभकामनाएं और एकजुटता एवं सहयोग का संदेश दिया। पुरी ने युद्ध शुरू होने के बाद मार्च 2026 में प्रधानमंत्री…

Read More