Author: tarun sardar
मृतकों की पहचान देहात कोतवाली के बभनगवा गांव निवासी के रूप सुलतानपुर ,07 मई (आरएनएस)। देहात कोतवाली क्षेत्र के दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रेलर की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक यूपी 44ए वाई 5818 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के चीथड़े उड़ गए। उसके शरीर के टुकड़ो कों बटोरा गया। मौके पर जुटे लोगों ने…
जौनपुर,07 मई (आरएनएस)। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी 65 वर्याीय सोमनाथ गौतम पैदल ही इसी थाना क्षेत्र के फूलपुर के गांव पास सामान लेने गए थे। वापस आते समय बुलेट से टक्कराकर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां उपचार के…
जौनपुर,07 मई (आरएनएस)। जिले के चंदवाद थाना क्षेत्र के बाजार के निकट पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में जहां पिता की मौत हुई वहीं 4 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बुधवार दिन रात लगभग 10रू30 बजे चंदवक थाना क्षेत्र के मडार गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष और उसका छोटा भाई आकाश विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद्र विश्वकर्मा अपने पिता के ननिहाल केराकत क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों भाई और बेटा 4…
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 07 मई (आरएनएस)। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2 मई को देश के हर नागरिक के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज भेजकर ‘नेक्स्ट-जेन मल्टीलिंगुअल हैजर्ड अलर्ट सिस्टम’ की सफल टेस्टिंग की। यह प्रणाली गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल के सुझाव के बाद लागू की गई। यह आपदा संचार प्रणाली SACHET प्लेटफॉर्म और सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक का उपयोग कर बाढ़, सुनामी, भूकंप और रासायनिक दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के दौरान क्षेत्र-विशेष चेतावनी सीधे…
जयपुर,07 मई (आरएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन को भारत की नई सैन्य रणनीति और संयुक्त युद्ध क्षमता का प्रतीक बताया. लेफ्टिनेंट जनरल डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को दुनिया में गोल्ड स्टैंडर्ड माना गया. उन्होंने बताया कि बीएसएफ समेत तीनों सेनाओं ने मिलकर यह अभियान चलाया, जिसमें थल, वायु और समुद्री ताकत का संयुक्त इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों…
नई दिल्ली,07 मई (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही बीते कुछ दिनों से एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेजा था. नोरा फतेही महिला आयोग के सामने पेश हुईं और उनसे माफी मांगी. नोरा फतेही गुरुवार सुबह आयोग के समक्ष पेश हुईं, जहां करीब एक घंटे तक सुनवाई चली. इस दौरान उनसे गाने की प्रस्तुति, फिल्मांकन और समाज पर उसके प्रभाव को लेकर सवाल किए गए. अभिनेत्री ने इस पर खेद जताया और कहा कि भविष्य में वह ऐसे कंटेंट को लेकर अधिक सावधानी…
नई दिल्ली,07 मई (आरएनएस)। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा व्यापक राजनयिक प्रयासों के बावजूद, पाकिस्तान 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद की तरह अलग-थलग नहीं पड़ा, बल्कि उसे अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान से प्रशंसा मिली है. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर विपक्षी दल ने याद दिलाया कि ऑपरेशन को अप्रत्याशित रूप से रोकने वाले युद्धविराम की पहली घोषणा 10 मई, 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 5:37 बजे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की थी. संचार प्रभारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के शुभारंभ…
मुंबई,07 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति की फर्जी मुठभेड़ में हुई हत्याओं के मामले में सभी 22 आरोपियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की खंडपीठ ने बरी करने के फैसले को बरकरार रखते हुए शेख के भाइयों रुबाबुद्दीन और नायबुद्दीन द्वारा दायर अपीलों को खारिज किया है। सभी 22 आरोपियों में 21 पुलिसकर्मी हैं। भाईयों ने निचली अदालत के फैसले को रद्द करने या वैकल्पिक रूप से, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973…
नईदिल्ली,07 मई (आरएनएस)। पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसकी गुरुवार को पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संदेश लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों को करारा जवाब था, जिन्होंने पहलगाम में बेकसूर भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत की थी। उन्होंने लिखा कि सरकार आतंकवाद को हराने के लिए अपने मजबूत इरादे पर कायम है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, एक साल पहले, हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेमिसाल साहस, सटीकता…
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली
नईदिल्ली,07 मई (आरएनएस)। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है। उन्होंने प्रोफाइल फोटो पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है, जिसे पिछले साल सेना ने पाकिस्तान पर हमले के तुरंत बाद जारी किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लोगों की तस्वीर साझा कर सभी से अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, एक साल पहले, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमारी सेनाओं ने अपनी बहादुरी…
