Login
Author: tarun sardar
कोलकाता,07 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ दत्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने उनकी कार को रोककर बेहद करीब से फायरिंग की और कम से कम 4 गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस वारदात के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। दत्त अपनी कार से जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया।…
नईदिल्ली,07 मई (आरएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे के बावजूद कई राज्यों में अंधड़-बारिश का दौर जारी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बारिश हुई, वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि से मौसम बदल गया। भारतीय मौसम विभाग ने 10-12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर शुरू होगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही…
ढाका, 07 मई। भारत-बांग्लादेश के रिश्ते तारिक रहमान सरकार के एक कदम से पहले से भी ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच सकते हैं। दरअसल बांग्लादेश ने तीस्ता नदी पुनर्स्थापना परियोजना में चीन का समर्थन मांग लिया है। ढाका का यह कदम भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को और भी ज्यादा बिगाड़ सकता है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तीस्ता नदी पुनर्स्थापना परियोजना में चीन की भागीदारी और समर्थन की औपचारिक रूप से मांग की है। उनके इस कदम से नई दिल्ली-ढाका संबंधों पर विपरीत असर पड़ सकता है। तीस्ता नदी के समग्र प्रबंधन और पुनर्स्थापना परियोजना से संबंधित मुद्दों पर बुधवार…
पेरिस,07 मई। ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस ने अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुए मैक्रों ने बताया कि फ्रांस का एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की ओर बढ़ रहा है। यह कदम फ्रांस और ब्रिटेन की संभावित संयुक्त रक्षात्मक मिशन की तैयारी के तहत उठाया गया है। फ्रांस का परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत चार्ल्स डी गॉल और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों को होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक तैनात किया जा रहा है। बता दें कि इन युद्धपोतों की तैनाती उसी समुद्री मार्ग पर…
बीजिंग,07 मई। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की, जिसमें दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के ईरान के अधिकार की पुष्टि की. अराघची ने कहा कि ईरान को भरोसा है कि चीन शांति को बढ़ावा देने और युद्ध रोकने में अहम भूमिका निभाएगा. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अराघची ने कहा, मैंने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ अच्छी बातचीत की. दोनों पक्षों ने ईरान के राष्ट्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा करने के अधिकार की पुष्टि की. ईरानी पक्ष इलाके में…
सियोल, 07 मई। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक बौद्ध मंदिर में पहली बार मानवरूपी रोबोट भिक्षु को पेश किया गया है। गाबी नाम का यह रोबोट बुद्ध जयंती समारोह से पहले आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। रोबोट ने भिक्षुओं के साथ मंत्र पढ़े, लोगों को प्रणाम किया और सवालों के जवाब भी दिए। पारंपरिक भिक्षु वस्त्र पहने इस रोबोट को खास तौर पर युवा पीढ़ी को बौद्ध धर्म और आधुनिक तकनीक से जोडऩे के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 4 फुट ऊंचे इस रोबोट को चीन के यूनिट्री- जी1 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कार्यक्रम के…
वाशिंगटन/तेहरान,07 मई। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक अहम सहमति बनने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को धीरे-धीरे खत्म करने और समुद्री यातायात को दोबारा शुरू करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। सूत्रों ने बताया, होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने के बदले में अमेरिकी नाकाबंदी में ढील देने के संबंध में समझौते हो गए हैं। आने…
नईदिल्ली,07 मई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 27 मई से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलना है। इसके बाद कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 जून से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इन दोनों सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। काइल जैमीसन और विल ओरूर्के की दोनों टीमों में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम (आयरलैंड और इंग्लैंड): टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ आयरलैंड के लिए), डेवोन कॉनवे, जैक फोल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के,…
नईदिल्ली,07 मई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है। सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 2 जून और तीसरा वनडे 4 जून को लाहौर में आयोजित होगा। ऑस्ट्रेलिया 2022 के बाद पहली बार पाकिस्तान में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने आएगी। पिछली बार पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च-अप्रैल 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज…
नईदिल्ली,07 मई। एशियन गेम्स से कुछ ही महीने पहले, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए हैं. जिससे अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स में भाग लेने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं. दरअसल डब्ल्यूएफआई ट्रायल्स के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में सिर्फ 2025 और 2026 की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले पहलवान ही हिस्सा ले सकते हैं. इस क्राइटेरिया के अनुसार विनेश फोगाट, जो हरियाणा में कांग्रेस की विधायक भी हैं, ट्रायल्स में…
